एक्सप्लोरर

टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल शुक्रवार सुबह तक कड़ी निगरानी में रहेंगे- चुनाव आयोग

तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार सुबह सात बजे तक के लिए कड़ी निगरानी में रखा है. इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव और 2016 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें इस तरह की निगरानी में रखा जा चुका है.

कोलकाता. निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को मंगलवार शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह सात बजे तक के लिए कड़ी निगरानी में रखा है. इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ‘‘मंडल के खिलाफ अनेक शिकायतें मिलीं’’ जिनके कारण उन्हें कड़ी निगरानी में रखने का फैसला किया गया. अधिकारी ने कहा, ‘‘विभिन्न स्रोतों से मिले फीडबैक और डीईओ और एसपी, बीरभूम की रिपोर्ट के अनुसार आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मंडल को कार्यकारी मजिस्ट्रेट और सीएपीएफ की कड़ी निगरानी में रहने का निर्देश दिया है.’’ इस अवधि में ‘‘तारीख और स्टांप के साथ’’ वीडियोग्राफी की जाएगी.

बता दें कि बीरभूम में कुल 11 निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के अंतिम और आठवें चरण में गुरुवार को मतदान होना है. मंडल को 2019 के लोकसभा चुनाव और 2016 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसी तरह की निगरानी में रखा गया था.

मुझे निगरानी में रखा है, नजरबंद नहीं कियाः मंडल
निर्वाचन आयोग के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंडल ने कहा कि यह एक आम चलन बन चुका है और राज्य के लोग इसका उचित जवाब देंगे. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे निगरानी में रखा है, न कि नजरबंद किया है. निर्वाचन आयोग हर बार यह करता है. मैं रोजाना की तरह अपने कार्यालय जाऊंगा और मेरे साथ केंद्रीय बल और अधिकारी होंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस इंतजाम में कोई नुकसान नहीं है. खेल रुकेगा नहीं.’’ पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि जब मुख्यमंत्री को दो दिन के लिए प्रचार से रोका जा सकता है तो मंडल जैसे व्यक्ति के खिलाफ कदम क्यों नहीं उठाया जा सकता.

इसे भी पढ़ेंः
पीएम नरेंद्र मोदी की चाची का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित

हाई कोर्ट से जमानत मिलने के 10 दिनों बाद भी लालू यादव क्यों जेल से रिहा नहीं हो सके? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget