एक्सप्लोरर

'TMC का विरोध करने का पूर्व गवर्नर को मिला बड़ा इनाम, बनाए गए देश के उपराष्ट्रपति', अभिषेक बनर्जी ने लगाया आरोप

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने अब गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल (जगदीप धनखड़) को ममता सरकार का लगातार विरोध करने का इनाम मिला है, उनको भारत का उपराष्ट्रपति बनाया गया है.

Abhishek Banerjee Protest: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) पश्चिम बंगाल में मनरेगा (MGNREGA) के फंड को कथित तौर पर केंद्र की ओर से रोके जाने को लेकर पूरी तरह से मुखर है. इसको लेकर अभिषेक बनर्जी कोलकाता में राजभवन के पास धरना भी देने से पीछे नहीं हटे रहे हैं.

टीएमसी सांसद ने अब गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल (जगदीप धनखड़) को टीएमसी सरकार (TMC Government) का लगातार विरोध करने का इनाम मिला है. इस विरोध के इनाम के तौर पर उनको भारत का उपराष्ट्रपति बनाया गया है.

बताते चलें कि मनरेगा फंड को लेकर टीएमसी सांसद बनर्जी लगातार आवाज उठा रहे हैं. ​पिछले दिनों नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार (Central Government) के खिलाफ 2 दिनों तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद बनर्जी ने गत 5 अक्टूबर की शाम से राजभवन के पास धरना देने की शुरुआत की थी. 

इस दौरान टीएमसी नेता ने कहा था कि जब तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सीवी आनंद बोस (Dr. CV Ananda Bose) मनरेगा को लेकर 2 सवालों का जवाब नहीं दे देते तब तक वह यहीं बैठे रहेंगे. उनके साथ पार्टी के नेता भी धरना मंच पर मौजूद रहे थे.  

2 अक्टूबर को राजघाट पर श्रद्धांजलि के बाद किया था विरोध प्रदर्शन
बता दें सांसद अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी के कार्यकर्ताओं और मनरेगा मजदूरों ने फंड जारी करने की मांग को लेकर गत 2 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धंजलि दी थी और इसके बाद केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था. 

टीएमसी नेताओं ने कृषि भवन पर भी दिया था धरना   
विरोध प्रदर्शन के बाद 3 अक्टूबर को अभिषेक बनर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस के अन्य कई नेता केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) से मुलाकात करने पहुंचे थे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं पाई थी. इससे नाराज टीएमसी नेताओं ने कृषि भवन पर भी धरना दिया था.  

ये भी पढ़ें- West Bengal Governor: सीवी आनंद बोस होंगे पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल, जानें उनके बारे में  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget