जानिए, किसने और क्यों तिरुपति मंदिर को दिया एक करोड़ रुपये का दान

तिरुपति: सिंगापुर की एक फर्म ने तिरुमला पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध भगवान वेंकेटेश्वर के मंदिर को एक करोड़ रुपये का दान दिया है. फर्म ने अनुरोध किया है कि इस धन का उपयोग मंदिर संचालित ट्रस्ट करे, जो यहां भगवान के दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को रोजाना मुफ्त में भोजन कराता है.
मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर तलारी रावी ने भाषा को बताया कि हेलिक्स लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने एक करोड़ का बैंक ड्राफ्ट तिरुमला तिरुपति देवास्थनम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी डाक्टर डी सांबाशीवा राव को सौंपा. टीटीडी ही इस पहाड़ी स्थित मंदिर की देखरेख करती है. इस महीने की शुरआत में दिल्ली के एक श्रद्धालु ने भी मंदिर को एक करोड़ रुपये का दान दिया था.
Source: IOCL























