एक्सप्लोरर

बोरवेल से बच्चे को निकालने की 80 घंटे की मेहनत बेकार, बचावकर्मियों ने शव को निकाला

एक बोरवेल से बचावकर्मियों ने मंगलवार तड़के दो साल के बच्चे का शव बुरी हालत में बरामद कर लिया. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 80 घंटे तक चले अभियान का अंत दुखद रहा.

तिरुचिरापल्ली: एक बोरवेल से बचावकर्मियों ने मंगलवार तड़के दो साल के बच्चे का शव बुरी हालत में बरामद कर लिया. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 80 घंटे तक चले अभियान का अंत दुखद रहा. बच्चा अपने घर के निकट खेल रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ.

सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सुजीत विल्सन का शव उसके माता-पिता को सौंप दिया गया और एक निकटतम कब्रिस्तान में ग़मजदा माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार हुआ. गौरतलब है कि बच्चा शुक्रवार शाम को नादुकट्टुपट्टी में अपने घर के पास खेलते समय बोरवेल में गिर गया था. इसके बाद कई केंद्रीय और राज्य की एजेंसियां बच्चे को निकालने के काम में जुट गयीं.

जस्टिस एसए बोबडे बनेंगे भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में बच्चा 30 फुट की गहराई में फंस गया था लेकिन वह फिसलकर और नीचे चला गया. बच्चे का शव 88 फुट की गहराई से निकाला गया.

राजस्व प्रशासन के आयुक्त जे राधाकृष्णन ने बताया कि बचावकर्मियों ने सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे कुछ दुर्गन्ध महसूस की जिसके बाद चिकित्सा कर्मियों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों ने स्थिति का आकलन किया.

राधाकृष्णन द्वारा विल्सन की मौत की घोषणा करने के बाद बचाव अभियान को शव निकालने के प्रयास के रूप में बदल दिया गया और यह अभियान इस तरह की परिस्थितियों में ‘मृतक के साथ किए जाने वाले व्यवहार’ के राष्ट्रीय दिशानिर्देश के अनुसार चलाया गया.

विदेशी म्युजिकल ग्रुप 'द विएना बॉयज क्वायर' ने जीता दिल्ली का दिल

इस दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके संवेदना प्रकट की. तिरुचिरापल्ली के जिला कलेक्टर एस. सिवरासू ने नादुकट्टुपट्टी गांव में पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल के कर्मियों ने शव निकाला. मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और राज्य मंत्रियों ने नादुकट्टुपट्टी गांव में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की.

पलानीस्वामी ने परिवार को 20 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि बच्चे के बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की गई. और अभियान के दौरान पथरीली मिट्टी अभियान में चुनौती पेश करती रही. यह दुखद है कि बच्चे को बचाया नहीं जा सका. एक बयान में मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने निजी जमीन पर बने बोरवेल के मामले में नियमों का पालन करने और उसे उचित तरीके से बंद करने की अपील की.

जियो और एयरटेल के ये प्लान जान लीजिए

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का तेजी नहीं दिखाना (बच्चे की मौत का) कारण है. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मी घटनास्थल पर देर से पहुंचे और राज्य सरकार बच्चे को बचाने के लिए बिना किसी स्पष्ट योजना के प्रयोग करती रही. बोरवेल को बंद करने में उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों और राज्य के नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक सरकार में सारी चीजें मृगतृष्णा बन गई है और इन्हीं चीजों ने बच्चे की जान ले ली.

मुख्यमंत्री ने स्टालिन के आरोपों पर कहा कि यह जानबूझकर लगाया गया ‘गलत आरोप’ है और राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए यह बयान दिया गया है. वहीं अभिनेता रजनीकांत ने मौत को ‘बेहद दुखद’ बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Supreme Court On Pregnant IPS Officer : गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र से मांगा जवाब
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget