एक्सप्लोरर

चुनावी राज्यों में बीजेपी के सामने मुश्किल, टिकट बंटवारे को लेकर दावेदारों में गुस्सा

तीनों चुनावी राज्य में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में गृह युद्ध जैसे हालात बन गये हैं जिससे पार्टी परेशान है.

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने 77 उम्मीदवार शनिवार को घोषित किए हैं. एमपी, राजस्थान में भी बीजेपी मंथन कर रही है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं में महाभारत छिड़ चुकी है. तीनों चुनावी राज्य में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में गृह युद्ध जैसे हालात बन गये हैं जिससे बीजेपी परेशान है.

मध्यप्रदेश बीजेपी के गढ़ इंदौर में एक दूसरे पर बीजेपी के कार्यकर्ता टूटे हुए हैं. एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बीजेपी के समर्थक ईंट लेकर दूसरे पर हमला कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से वाय़रल हो रहे इस वीडियो के बारे में कुछ लोग कह रहे हैं कि शिवराज सिंह के समर्थकों को प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के समर्थकों ने पीट दिया. ये सब उस दिन और उस वक्त हुआ जब सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान और इलाके के सबसे बड़े बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय रोड शो कर रहे थे. उधर नेता रोड शो कर रहे थे और कार्यकर्ता एक दूसरे पर लात घूंसों से वार कर रहे थे. भोपाल में भी बीजेपी दफ्तर के बाहर टिकट की मांग को लेकर दावेदार सड़क पर उतर आये हैं

छत्तीसगढ़ रायपुर के बीजेपी दफ्तर के बाहर नारे लगाए जा रहे हैं जिसमें दलालों के नाम से नारे लगाए जा रहे हैं. ये वो लोग हैं जो टिकट बंटवारे से नाराज हैं. छत्तीसगढ में बीजेपी ने 14 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं और कई जगह नए उम्मीदवार उतारे गये हैं. इसके कार्यकर्ता नाराज हैं और पार्टी दफ्तर पर कल से ही प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं.

राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ की तरह ही राजस्थान में भी टिकट का बंटवारा बीजेपी को परेशान कर रहा है. हालात इतने खराब थे कि जयपुर में बीजेपी की मीटिंग में ही टिकट को लेकर हंगामा हो गया था. राजस्थान में चुनाव अंतिम फेज में है इसलिए विवाद की ज्यादा खबरें यहां से नहीं आ रही है लेकिन विवाद यहां भी है. अब सवाल ये है कि गृह युद्ध की स्थिति में बीजेपी वापसी कैसे कर पाएगी ?

चुनावी राज्यों में बीजेपी की परेशानी बीजेपी को सवर्णों की नाराजगी का मुद्दा परेशान किए हुए हैं और एंटी इनकंबेंसी यानी सत्ता विरोधी लहर से बीजेपी घिरी हुई है. बीजेपी से किसान, व्यापारी नाराज बताये जा रहे हैं और ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता ही नाराज हो गये तो फिर बीजेपी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. लिहाजा बीजेपी को चाहिए कि फौरन इस स्थिति को काबू में करें नहीं तो आने वाला समय और खराब हो सकता है.

CBI ने आरोपी डीएसपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया, अपने ही दफ्तर में की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget