एक्सप्लोरर

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में आंधी-बारिश का अनुमान: रहें अलर्ट

स्काईमेट के मुताबिक हरियाणा कई शहरों में आंधी आने का अनुमान है और उत्तर भारत में धूल-भरी आंधी और बारिश की संभावना है. एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद में भी आंधी और बारिश आने का अनुमान है.

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के लिए मौसम से जुड़ी बड़ी खबर है. मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली एजेंसी स्काईमेट ने अगले 2-4 घंटों के लिए दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश का अनुमान दिया है. स्काईमेट ने ये भी कहा है कि आने वाले 3 दिनों में बारिश और ओले गिर सकते हैं.

स्काईमेट के मुताबिक हरियाणा कई शहरों में आंधी आने का अनुमान है और उत्तर भारत में धूल-भरी आंधी और बारिश की संभावना है. एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद में भी आंधी और बारिश आने का अनुमान है.

इससे पहले मौसम विभाग ने सुबह अनुमान दिया था कि उत्तर प्रदेश में आज अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान की आशंका है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताई है. इसी हफ्ते राज्य के विभिन्न हिस्सों में आये आंधी-तूफान से 18 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 27 अन्य घायल हो गए थे. पिछले सप्ताह भी तेज आंधी और तूफान की वजह से 80 लोगों की मौत हो गई थी.

बता दें कि आंधी-तूफान से मथुरा जिले में 3, इटावा में 4, आगरा में 2, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद और हाथरस में 1-1 व्यक्तियों की मौत हुई थी. आंधी ने सबसे ज्यादा कहर यूपी के इटावा में बरपाया जहां 4 लोगों की मौत हुई. पिछली बार आंधी तूफान की वजह से राज्य में कई स्कूल एहतियातन बंद रखे गए थे.

आंधी तूफान से कैसे बचें? आंधी तूफान के अलर्ट के बीच कई जगहों पर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी और चेतावनियों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें और अखबार पढ़ें. घर के अंदर रहने की कोशिश करें, खुले में जानें से बचें.

बिजली के सभी सामानों के प्लग हटा दें. पेड़ों के नीचे या आसपास न जाएं, अगर गाड़ी, बस या अन्य ढकी हुई गाड़ी के अंदर हैं तो उसी में रहें. साइकिल और मोटरसाइकल पर चलने से बचें. पूल, तालाब, छोटी नाव में हैं तो तुरंत बाहर आएं और सुरक्षित जगह जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget