एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के तीन साल: कांग्रेस ने गिनाए 30 तिकड़म, बीजेपी बोली- बौखला गयी है कांग्रेस

नई दिल्ली: बीजेपी की जीत के 3 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने '3 साल, 30 तिकड़म' जुमले के साथ सरकार पर निशाना साधा. 2014 में आज ही के दिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिली.

सरकार और बीजेपी देश भर में कई कार्यक्रम करने की तैयारी कर रही है लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार के कार्यक्रमों पर सवाल उठाते हुए इसे वादाखिलाफी, नाकामी और जनता से धोखे के तीन साल बताया है. बीजेपी इसे कांग्रेस की बौखलाहट बता रही है.

कांग्रेस की तरफ से जारी इस वीडियो में पाकिस्तान और चीन को लेकर सरकार की नीति, आतंकी हमलों, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, और आधार कार्ड जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी के पुराने बयानों को दिखाया और सवाल उठाए. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ''जो बेरोजगारी के सवाल हैं, किसान के सवाल हैं, महंगाई के सवाल हैं वो सब धीरे धीरे दबते जा रहे हैं क्योंकि चर्चा जो आज हो रही है वो घर वापसी की है, गोरक्षक कहां किसको मार रहे हैं पीट रहे हैं.''

सचिन पायलट के आरोपों का जवाब बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दिया. पीयूष गोल ने कहा, "कांग्रेस हमारी लोकप्रियता और नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता से पूरी तरह से बौखला गई है. उनको आज दिख नहीं रहा है किस प्रकार से तेज गति से देश में विकास हो रहा है.''

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''नौजवान नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं और बॉर्डर पर जवान मर रहे हैं. सरकार किस बात का जश्न मना रही है? सरकार के 3 साल को राहुल ने वादाखिलाफी, नाकामी और जनता से धोखे के तीन साल बताया है.

एनडीए सरकार के 3 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी और सरकार कई बड़े कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी कर रही है. 26 मई से 15 जून तक देशभर में इन कार्यक्रमों का आयोजन होगा. प्रधानमंत्री मोदी 26 मई को गुवाहाटी से देश की जनता को संबोधित करेंगे. केंद्रीय मंत्रियों को सरकार के काम और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. बीते 3 सालो में एक के बाद एक विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जिस तरह की जीत हासिल की है उसके बाद से सरकार के हौसले बुलंद है और इसीलिए अभी से 2019 की तैयारी भी शुरू हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget