एक्सप्लोरर

J&K: CRPF कैंप पर आतंकियों का ग्रेनेड हमला, जम्मू बस स्टैंड हमले में भी 3 पुलिसकर्मी घायल

पुलिस के मुताबिक ग्रेनेड बस स्टैंड के साथ जा रहे फ्लाई ओवर से फेंका गया, लेकिन बीच में पेड़ होने की वजह से यह निशाने पर नहीं लगा.

जम्मू: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने कल रात ताबडतोड़ दो हमले किए हैं. एक तरफ श्रीनगर के सफाकदल में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रैनेड हमला किया गया है. इस हमले में किसी शख्स को तो नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है. दूसरा हमला जम्मू में बस स्टैंड पर हुआ. यहां ग्रेनेड हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला जम्मू के बेहद व्यस्त बस स्टैंड इलाके में रात करीब पौने ग्यारह बजे पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया गया. इस हमले में तीन पुलिसवाले जख्मी हो गए. जब इलाके के एसएचओ बस स्टैंड पर गश्त कर रहे थे, तभी अचानक एक ज़ोर का धमाका हुआ और जब तक कोई कुछ समझ पाता तीन पुलिसकर्मी घायल हो चुके थे. सीआरपीएफ शिविर हमले में कोई हताहत नहीं जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक गुप्ता ने कहा कि बस स्टैंड इलाके में रात ग्रेनेड से हमला किया गया. संदिग्ध आतंकियों ने एक पुलिस वाहन पर ग्रेनेड फेंका. उन्होंने कहा कि हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. उनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि थाना प्रभारी को मामूली चोटें आयीं. गुप्ता ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गयी और संदिग्धों को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने बताया कि इसी बीच श्रीनगर में रात आतंकियों ने नवकादल के बरारीपोरा में स्थित सीआरपीएफ शिविर की तरफ एक ग्रेनेड फेंका लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ. फ्लाई ओवर से फेंका गया था ग्रेनेड पुलिस के मुताबिक ग्रेनेड बस स्टैंड के साथ जा रहे फ्लाई ओवर से फेंका गया, लेकिन बीच में पेड़ होने की वजह से यह निशाने पर नहीं लगा. हमले के बाद जम्मू में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की. जम्मू कश्मीर में जम्मू में अमूमन आतंकी वारदातें बेहद कम होती हैं और इस हमले ने सुरक्षा बलों को चिंता में डाल दिया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget