एक्सप्लोरर

अब भारत में बढ़ सकता है कोरोना का खतरा! ऑस्ट्रेलिया और चीन से लौटे तीन लोग कोविड पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे सैंपल

Gujarat Corona Update: ऑस्ट्रेलिया और चीन से लौटे तीनों ही लोगों के कोरोना पॉजिटिव सैंपल गांधीनगर में एक वायरोलॉजी लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं.

Coronavirus In India: चीन में कोरोना संकट के बीच भारत के लिए खतरे की घंटी बज गई है. गुजरात में ऑस्ट्रेलिया और चीन से आए तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें एक ताइवानी महिला है, जो अपने मंगेतर के साथ ऑस्ट्रेलिया से राजकोट पहुंची और चीन में काम करने वाला एक भारतीय निवासी और उसकी दो साल की बेटी शामिल है. तीनों में ही कोरोना की पुष्टि हुई है. 

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि तीनों के ही सेंपल गांधीनगर में एक वायरोलॉजी लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं. जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक यह नहीं कहा जा सकता कि उन्हें BF.7 है या नहीं. राजकोट नगर निगम के अनुसार, 27 वर्षीय ताइवान की महिला और उसका मंगेतर ऑस्ट्रेलिया में काम करते हैं और दोनों अपनी शादी के लिए राजकोट पहुंचे हैं. दोनों ही 18 दिसंबर को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे थे. 

महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया

महिला में हल्के लक्षण दिखाई दिए थे. 20 दिसंबर को महिला का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था, जिसके बाद, वह कोरोना पॉजिटिव निकली है. फिलहाल उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है. उसकी सेहत की निगरानी की जा रही है. हालांकि, परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. 

चीन से लौटे पिता और बेटी कोरोना पॉजिटिव 

इसके अलावा दो मामले भावनगर से सामने आए हैं. एक व्यक्ति 20 दिसंबर को अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के साथ चीन से लौटा था. पिता और दो साल की बेटी दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. भावनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के मुताबिक, शख्स कई सालों से चीन में काम करता है और उसने एक विदेशी नागरिक से शादी की थी. परिवार एक समारोह में शामिल होने के लिए भावनगर आया है. पिता और बेटी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

क्या है Nasal वैक्सीन और कैसे करती है काम? इस बूस्टर डोज से किस हद तक टलेगा कोरोना का खतरा, यहां है पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget