एक्सप्लोरर

एक लाख रुपये रिश्वत की डिमांड करने वाले तीन लोग गिरफ्तार, TRS सांसद का भी आया मामले में नाम

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक दक्षिण दिल्ली में रहने वाले मनजीत सिंह लांबा नाम के शख्स ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत की थी कि उनके पास राजीव भट्टाचार्य नाम के एक शख्स का फोन आया था.

नई दिल्ली: सीबीआई ने दक्षिण दिल्ली में एक निर्माणाधीन मकान को छुड़वाने की धमकी देकर एक लाख रुपये वसूल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक टीआरएस की सांसद कविता का ड्राइवर है. सीबीआई ने तीन लोगों की गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि की है. जबकि सांसद कविता ने इस बात को स्वीकार किया है कि इनमें से गिरफ्तार एक शख्स उनका ड्राइवर है जबकि दो अन्य लोगों को नहीं जानती है. वहीं दिल्ली में उनका कोई निजी सहायक नहीं है. वहीं सीबीआई गिरफ्तार तीनों लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक दक्षिण दिल्ली में रहने वाले मनजीत सिंह लांबा नाम के शख्स ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत की थी कि उनके पास राजीव भट्टाचार्य नाम के एक शख्स का फोन आया था. जिसने उनसे कहा कि वह दक्षिण दिल्ली में जो मकान बनवा रहे हैं उसको लेकर बहुत सारी शिकायतें हैं और वह स्थानीय एमसीडी के बड़े अधिकारियों को जानते हैं. अगर वह लोग चाहेंगे तो मकान नहीं टूटेगा. आरोप के मुताबिक राजीव भट्टाचार्य ने मनजीत सिंह लांबा को बताया कि टीआरएस की एमपी कविता की निजी सहायक शुभांगी गुप्ता के नंबर पर बात भी कर लें. साथ ही इन लोगों ने अपना जो पता बताया वह पता भी सांसद कविता का दिल्ली स्थित अधिकारिक निवास का था.

रिश्वत की डिमांड

सीबीआई का कहना है कि मनजीत सिंह लांबा से पहले मकान न तोड़े जाने के बदले पांच लाख रुपये रिश्वत की डिमांड की गई और बाद में यह मामला एक लाख रुपये में सेटल हुआ. मनजीत सिंह लांबा ने इस मामले को लेकर सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत की. सीबीआई ने पहले इस मामले में स्वतंत्र गवाहों के साथ मिलने वाली शिकायत की आरंभिक जांच की. इस जांच के दौरान यह पाया गया कि शिकायतकर्ता मनजीत सिंह लांबा सांसद के अधिकारिक निवास में गया, जहां राजीव भट्टाचार्य और शुभांगी गुप्ता भी मौजूद थे. शुरुआती जांच के दौरान आरोप की पुष्टि होने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक शुरुआती जांच के बाद इस मामले में आपराधिक षड्यंत्र और उगाही करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम राजीव भट्टाचार्य शुभांगी गुप्ता और देवेंद्र कुमार मौर्य बताए गए हैं. उधर टीआरएस की सांसद कविता ने अपना एक बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने दिल्ली स्थित अपना आधिकारिक निवास ड्राइवर दुर्गेश कुमार मौर्य को सौंपा हुआ था. सांसद ने कहा कि उनका कोई भी निजी सहायक दिल्ली में नहीं है बाकी अन्य दो लोग जो गिरफ्तार किए गए हैं उनके बारे में वह कुछ नहीं जानती हैं. सांसद ने इन लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने को भी कहा है. फिलहाल सीबीआई इन तीनों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: 'स्पेशल 26' फिल्म की तर्ज पर दिया लूट की वारदात को अंजाम, सीबीआई ऑफिसर बनकर पहुंचे थे गैंग के सदस्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget