एक्सप्लोरर

Naxal Attack: ओडिशा में सीआरपीएफ बटालियन की ROP पार्टी पर नक्सली हमला, 3 जवान शहीद

Odisha Naxal Attack: ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए हैं.

Attack On CRPF: ओडिशा (Odisha) के नुआपाड़ा जिले (Nuapada) में नक्सली हमले में सीआरपीएफ (CRPF) के तीन जवान शहीद हो गए हैं. सीआरपीएफ की ओर से बताया गया कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में आज एक नक्सली हमले (Naxal Attack) में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान शहीद हो गए. जब उन पर हमला हुआ तब वे सड़क खोलने वाली पार्टी (ROP) का हिस्सा थे. ये हमला आज दोपहर हुआ है. 

सीआरपीएफ ने बताया कि गांव सहजपानी जिला नौपाड़ा, ओडिशा के पास आरओपी के लिए तैनात 19 बटालियन सीआरपीएफ की टुकड़ियों पर को दोपहर लगभग 2 .30 बजे ने नक्सलियों ने हमला किया. जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को भागने पर मजबूर कर दिया. इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के तीन वीरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है. 

तीन जवान हुए शहीद

एएसआई शिशु पाल सिंह (ASI Shishu Pal Singh), एएसआई शिव लाल (ASI Shiv Lal) और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह (Constable Dharmendra Kumar Singh) इस हमले में शहीद हुए हैं. एएसआई शिशु पाल सिंह यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) के रहने वाले थे, एएसआई शिव लाल हरियाणा (Haryana) के महेंद्रगढ़ जिले से थे और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह बिहार (Bihar) के रोहतास जिले के थे. मौके पर और जवानों को भेजा गया है. साथ ही तलाशी अभियान शुरू किया गया है. 

ओडिशा सरकार ने 20-20 लाख रुपये देने का किया एलान

ओडिशा (Odisha) सरकार ने प्रत्येक शहीद (Martyr) के परिवार को 20-20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने ट्वीट कर लिखा कि नुआपाड़ा जिले में दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर स्तब्ध हूं जहां सीआरपीएफ के 3 जवानों ने माओवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए अपनी जान दे दी. शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. वहीं ओडिशा के डीजीपी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सलियों (Naxal Attack) को पकड़ने के लिए क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra Political Crisis: उद्धव सरकार पर मंडराया खतरा, जानिए क्यों अहम हो गई निर्दलीय विधायकों की भूमिका? 

Yashwant Sinha Profile: कौन हैं यशवंत सिन्हा जिन्हें विपक्ष ने बनाया राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार? जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget