एक्सप्लोरर

Yashwant Sinha Profile: कौन हैं यशवंत सिन्हा जिन्हें विपक्ष ने बनाया राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार? जानिए सबकुछ

विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. आज दिल्ली में विपक्ष की बैठक में सर्वसम्मति से यशवंत सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई गई.

President Election 2022: देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा इसे लेकर सियासत तेज हो चुकी है. सभी की नजरें इस समय राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों पर टिकी हई है. विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. आज दिल्ली (Delhi) में विपक्ष की बैठक में सर्वसम्मति से यशवंत सिन्हा के नाम पर मुहर लगा दी गई है. इस बात के कयास यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट से लगाए जा रहे थे, जिसमें उन्होंने लिखा कि एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए अब मुझे पार्टी से हटकर विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए. उनके इस ट्वीट के अभी मतलब निकाले ही जा रहे थे कि विपक्ष की ओर से उनका नाम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर दिया गया. जानिए कौन हैं राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के नेता यशवंत सिन्हा.

पटना यूनिवर्सिटी में रहे शिक्षक

यशवंत सिन्हा के जन्म छह नवंबर 1937 को पटना के एक कायस्थ परिवार में हुआ था. उन्होंने राजनीति शास्त्र में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय में 1960 तक बतौर शिक्षक काम किया.

पढ़ाने में नहीं लगा मन तो बने आईएएस

पटना विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर काम करने के दौरान उनकी प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा हुई. लिहाजा उन्होंने इस दौरान आईएएस की तैयारी जारी रखी. 1960 में उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ. उन्होंने बतौर प्रशासनिक अधिकारी 24 साल तक काम किया. इस दौरान वह कई अहम पदों पर काबिज रहे. इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार के वित्त मंत्रालय में दो साल तक सचिव और उप-सचिव के पद पर काम किया. इसके बाद उनकी नियुक्ति भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में उप-सचिव के पद पर हो गई. यशवंत सिन्हा ने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय दूतावास में अहम जिम्मेदारी भी संभाली. वह साल 1971 से 1974 तक जर्मनी में भारतीय दूतावास के पहले सचिव नियुक्त किए गए थे. 

राजनीति में रखा कदम 

यशवंत सिन्हा ने करीब ढाई दशक तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने राजनीति में एंट्री ली. उन्होंने 1986 में जनता पार्टी ज्वाइन कर कर ली. उन्हें पार्टी का महासचिव पद दिया गया. वह 1988 में पहली बार राज्यसभा सदस्य के लिए चुने गए.

बतौर कैबिनेट मंत्री

साल 1989 में उनकी पार्टी का जनता दल से गठबंधन होने के बाद उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया. वह 1990-91 में चंद्रशेखर सरकार में वित्त मंत्री के पद पर भी रहे. फिर वह 1998 से साल 2002 तक अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री रहे. उन्होंने 2002 में विदेश मंत्रालय का पद भी संभाला. यशवंत सिन्हा ने 2009 को भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. साल 2018 में बीजेपी छोड़ने के बाद 2021 में वह ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी में शामिल हो गए.

इसे भी पढ़ेंः-

International Yoga day: पीएम मोदी ने किया योग, बोले- ये जीवन का बना आधार, विश्व के हर कोने में इसकी गूंज

खतरे में महाराष्ट्र सरकार? MLC चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद 2 दर्जन MLA के साथ सूरत पहुंचे उद्धव सरकार के मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget