एक्सप्लोरर

नोटबंदी के बाद 'नए पाप' करने वाले नहीं बचेंगे- PM मोदी

अहमदाबाद: नोटबंदी के विरोध में संसद ठप करने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने विरोधियों को निशाने पर लिया है कहा है कि झूठ नहीं टिकता इसलिए विपक्षी दल संसद नहीं चलने दे रहे.

पीएम मोदी ने कहा है कि ‘मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है.’ पीएम कहा, ‘सरकार कहती है कि पीएम बोलने के लिए तैयार हैं. लेकिन उनको मालूम है उनका झूठ टिक नहीं पाता है. इसलिए वो चर्चा से भाग जाते हैं. इसलिए उन्होंने लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया इसलिए मैंने जनसभा में बोलने का निर्णय लिया.’ उन्होंने कहा, ‘नोटबंदी के खिलाफ कोई पार्टी नहीं, विरोधी सिर्फ तरीके पर सवाल उठा रहे हैं. राजनीति से ऊपर राष्ट्रनीति होती है, दल से बड़ा देश होता है.’ आज गुजरात के डीसा में एक रैली को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों कोे ये भरोसा दिलाया कि नोटबंदी के बाद जो भी परेशानियां हो रही हैं वो 50 दिन में खत्म हो जाएंगी.

पीएम मोदी डीसा में एयरपोर्ट के पास ही एक बड़ी सभा को भी संबोधित किया है और विपक्ष पर हमला किया है. साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा है कि नोटबंदी के बाद जिन लोगों ने कालाधन खपाया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

LIVE UPDATES:

  • पीएम ने कहा- नोटबंदी के खिलाफ कोई पार्टी नहीं, विरोधी सिर्फ तरीके पर सवाल उठा रहे हैं. राजनीति से ऊपर राष्ट्रनीति होती है, दल से बड़ा देश होता है. ये कठिनाइयां सिर्फ  50 दिन तक रहने वाली हैं. इसके बाद हालात सुधर जाएंगे.
  • संसद में विपक्ष के हंगामे पर पीएम मोदी ने कहा- सरकार कहती है कि पीएम बोलने के लिए तैयार हैं. लेकिन उनको मालूम है उनका झूठ टिक नहीं पाता है. इसलिए वो चर्चा से भाग जाते हैं. इसलिए उन्होंने लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया इसलिए मैंने जनसभा में बोलने का निर्णय लिया.
  • नोटबंदी पर पीएम मोदी ने कहा- देश में 70 साल तक ईमानदारों को लूटा गया. छोटे नोटों और छोटे लोगों की ताकत बढ़ाने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया. आतंकवादियों को ताकत देता है जाली नोट, सीमा पार क्या हो रहा है सब जानते हैं.
  • पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- गुजराती नहीं बोल रहा क्योंकि देश को भी पता चलना चाहिए कि बनासकांठा में क्या हो रहा है.
  • पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- मैं आपके बीच में प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, इस धरती के संतान के रूप में आया हूं. इस मिट्टी ने मुझे बड़ा किया है.
  • पीएम मोदी के इस रैली की तैयारी में प्रदेश बीजेपी की इकाई पिछले एक हफ्ते से लगी हुई है. राज्य सरकार के मंत्री शंकर चौधरी पीएम के इस दौरे को लेकर खास यहां तौर पर डेरा डाले हुए हैं, जो बनास डेयरी के अध्यक्ष भी हैं.
  • डीसा में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के दोपहर 12.30 बजे के करीब पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से गांधीनगर के लिए रवाना होंगे. गांधीनगर हैलिपैड से वो बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय कमलम जाएंगे, जहां दोपहर बाद 1.30 से 3 बजे के बीच वो पार्टी के प्रमुख अधिकारियों से मिलेंगे, जिसमें गुजरात बीजेपी के सभी विधायकों के अलावा प्रदेश इकाई और सभी जिला इकाइयों से जुड़े अधिकारी होंगे.
  • राज्य के तमाम बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को भी इस बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है. प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ये पहला ही मौका होगा, जब मोदी बीजेपी के गुजरात मुख्यालय में पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने वाले हैं, जिसे स्नेह मिलन का नाम दिया गया है.
  • पीएम मोदी इस बैठक के दौरान न सिर्फ नोटबंदी के फायदे को जनता के बीच ले जाने के लिए पार्टी की प्रदेश इकाई को सीख देंगे, बल्कि अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भी संगठन में जान फूंकेंगे. अगर चुनाव रुटीन में हुए, तो यह साल 2017 के नवंबर-दिसंबर महीने में होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget