एक्सप्लोरर

20 जनवरी को प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, तीन लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों को परीक्षा के तनाव से बचने के नुस्खे बताएंगे.

नयी दिल्ली: हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों को परीक्षा के तनाव से बचने के नुस्खे बताएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत यह नुस्खे बताएंगे. यह कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 20 जनवरी को दोपहर 11:00 बजे होगा.

कार्यक्रम को लेकर हर साल की तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं के छात्रों में खासा उत्साह है.

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन तीन लाख से ज्यादा छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. हालांकि कार्यक्रम में करीब 2000 बच्चों को ही शामिल किया जाएगा. इनमें से करीब तीन से चार दर्जन बच्चे ही प्रधानमंत्री से सवाल पूछ पाएंगे. करीब दो लाख छात्रों ने पीएम मोदी को अपने सवाल भी भेजें हैं.

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्रों के चयन का आधार एक निबंध प्रतियोगिता को रखा गया था. इस निबंध प्रतियोगिता में जो बच्चे सबसे अच्छा निबंध लिख पाए उन्हें ही इस कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है. परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे. परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए मानव संसाधन मंत्रालय ने बाकायदा राज्यों को इसकी जिम्मेदारी दी थी और उसके लिए एक बजट भी तैयार किया गया था. करीब 6 करोड रुपए छात्रों के रहने, आने-जाने के इंतजाम पर मानव संसाधन मंत्रालय खर्च कर रहा है.ताकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होकर सवाल पूछ सकें और परीक्षा से जुड़े तनाव पर चर्चा कर सकें.

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्रों ने प्रधानमंत्री से पूछने के लिए जो सवाल भेजे हैं उसमें बड़ी तादाद पढ़ाई -लिखाई, परीक्षा के तनाव और उनके स्वास्थ्य से जुड़े हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक कुछ सवाल वर्तमान राजनीतिक हालात और अर्थव्यवस्था से भी जुड़े हुए हैं. लेकिन चूंकि कार्यक्रम की रूपरेखा पूरी तरह से गैर राजनीतिक है इसलिए केवल परीक्षा,-पढ़ाई -लिखाई और सेहत से जुड़े सवाल ही इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से पूछे जा सकते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी की छात्रों के साथ होने वाली परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में इस बार एक खास वैल्यू भी जुड़ने जा रहा है. इस बार कार्यक्रम को होस्ट 2 स्कूली बच्चे मिलकर करेंगे. ये छात्र केंद्रीय विद्यालय के हैं. इससे पहले कार्यक्रम को होस्ट करने  के लिए प्रोफेशनल एंकर को बुलाया किया जाता था. 3 सालों के दौरान प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का बेहद सकारात्मक असर बच्चों पर देखा गया और उसी को देखते हुए इस बार कार्यक्रम को और विस्तृत रूप दिया गया है. पिछले सालों के मुकाबले हर साल छात्रों की भागीदारी भी बढ़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget