एक्सप्लोरर

सिर्फ सुरक्षा नहीं इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कदमताल भी करेंगे एनएसजी कमांडो

नई दिल्ली: इस साल गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार एनएसजी कमांडो का दस्ता हिस्सा ले रहा है. अभी तक एनएसजी कमांडो गणतंत्र दिवस परेड को सुरक्षा-कवच प्रदान करते आए थे. लेकिन पहली बार वे राजपथ पर कदमताल करते नजर आएंगे. इसी लिए एनएसजी कमांडो ने 26 जनवरी के लिए राजपथ पर अपनी रिहर्सल शुरू कर दी है.

100 कमांडो शामिल होंगे परेड में जानकारी के मुताबिक, करीब 100 ब्लैक कैट कमांडो इस साल एनएसजी के मार्चिंग-दस्ते का हिस्सा होंगे. इनमें से 72 कमांडो मार्च-पास्ट में हिस्सा लेंगे और बाकी कमांडो ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली खास गाड़ियों में होंगे. डॉग स्कवॉयड और बम निरोधक दस्ता भी टुकड़ी का हिस्सा होंगे.

इस खास अंदाज में दिखेंगे एनएसजी कमांडो मार्च पास्ट करने वाले कमांडो हाथों में खास एमपी-5 राइफल लिए एनएसजी के वॉर-क्राई (War-cry), 'हैं ना, हैं ना, हिंदुस्तान' के साथ राजपथ पर कदमताल करेंगे. उसके पीछे बख्तरबंद गाड़ी के ऊपर खास लैडर (सीढ़ी) पर एक कमांडो चढ़ा हुआ दिखाई देगा. ये दर्शाता है कि अगर किसी हाई राइज़ बिल्डिंग या फिर प्लेन पर चढ़ना हो तो कैसे चढ़ा जाता है ये दिखाया गया हैं क्योंकि एनएसजी को हॉस्टेज़ सिचुयेएशन यानी किसी बिल्डिंग में बंधक स्थिति हो या फिर विमान हाईजैक हो जाने वाले परिस्थिति से निपटने में महारत हासिल है. डॉग स्कवॉयड और बम निरोधक दस्ता भी एनएसजी का खास हिस्सा है. इसीलिए उसे भी मार्च-पास्ट में शामिल किया गया है.

कठिन से कठिन ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए बना था एनएसजी नेशनल सिक्योरिटी गार्डस् यानी एनएसजी का गठन 1984 में हुआ था. आतंकी हमलों और आतंकियों द्वारा खड़ी की गई हॉस्टेज़ सिचयेुशन के लिए एनएसजी का गठन किया गया था. उसके बाद कई बड़े आतंकी हमलों में एनएसजी ने अपने दमखम का लोहा मनवाया है. मुंबई के 26/11 हमलें में एनएसजी ने आतंकियों को मार गिराने और बंधक बनाए लोगों को रिहा करवाने में अहम भूमिका निभाई थी. उस दौरान एनएसजी के अधिकारी, मेजर संदीप उनीकृष्नन शहीद हो गए थे. इसके अलावा वर्ष 2002 में गुजरात के गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर में हुए बड़े आतंकी हमले में भी ब्लैक कैट कमांडोज़ ने ऑपरेशन किया था.

लेकिन पिछले साल पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर जब पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमला किया तो सेना के स्पेशल फोर्स के कमांडोज़ के साथ साथ एनएसजी को इस मिशन को अंजाम देने के लिए भेजा गया. एनएसजी का ऑपरेशन सफल भी हो गया था लेकिन एक ग्रेनेड को निष्कृय करने के दौरान एक अधिकारी, लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन बूबी-ट्रैप में फंसकर शहीद हो गए थे.

इसलिए परेड के लिए चुना गया एनएसजी को पठानकोट हमले में एनएसजी की अहम भूमिका को देखते हुए ही सरकार ने इस बार ब्लैक कैट कमांडोज़ को इस बार गणतंत्र दिवस परेड को लिए खासतौर से चुना है. अभी तक सेना के पैरा-एसएफ यानी स्पेशल फोर्स के कमांडो ही रिपब्लिक-डे परेड का हिस्सा होते थे लेकिन अब एनएसजी भी इस श्रेणी में शामिल हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget