एक्सप्लोरर

इस स्कूल ने नित्यानंद के आश्रम के लिए दी थी जमीन, अब प्रशासन ने जारी किया नोटिस

अहमदाबाद के कलेक्टर विक्रांत पांडे ने रविवार को बताया कि स्कूल प्रशासन की ओर से जिस जमीन का आवंटन किया गया था उससे संबंधित रिपोर्ट में कुछ विसंगतियां पायी गयीं जो प्रदेश शिक्षा विभाग से अनुमति लेने के दौरान हुई थी.

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद नगर प्रशासन ने विवादास्पद स्वामी नित्यानंद के आश्रम के लिए लीज पर जमीन देने के मामले में दिल्ली पब्लिक स्कूल (पूर्व) को नोटिस जारी किया है. अहमदाबाद जिले के हीरापुर गांव में स्थित डीपीएस (पूर्व) के परिसर से नित्यानंद का आश्रम चल रहा था.

अधिकारियों ने बताया कि नित्यानंद के दो शिष्यों को हाल ही में अपहरण तथा बाल श्रम कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में नित्यानंद भी आरोपी हैं. इस संबंध में 19 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

अहमदाबाद के कलेक्टर विक्रांत पांडे ने रविवार को बताया कि स्कूल प्रशासन की ओर से जिस जमीन का आवंटन किया गया था उससे संबंधित रिपोर्ट में कुछ विसंगतियां पायी गयीं जो प्रदेश शिक्षा विभाग से अनुमति लेने के दौरान हुई थी.

पांडे ने कहा कि हमने स्कूल से सर्वे नंबर मांगा है क्योंकि स्कूल बनाने के दौरान एनओसी के लिए दिया गया सर्वे नंबर अलग है और हमने इस बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए कहा है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा उस संविदा की भी मांग की गयी है जिसके तहत आश्रम को जमीन दी गयी है. उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दाखिल किये गए बच्चों की सूची भी स्कूल से मांगी गयी है.

दूसरी ओर सीबीएसई ने भी इससे पहले गुजरात शिक्षा विभाग से रिपोर्ट तलब किया था कि स्कूल की जमीन कैसे बिना अनुमति के लीज पर नित्यानंद के आश्रम को दे दी गयी.

इस बीच पुलिस ने बताया कि डिजिटल लॉकर में छिपा कर रखे गए छह और मोबाइल फोन उन्होंने बरामद किया है. नित्यानंद के गिरफ्तार शिष्य जब उसका पासवर्ड बताने में विफल रहे तो उसे काट कर निकाला गया.

उन्होंने बताया कि लॉकर से नकली आभूषण भी बरामद किये गए हैं और बरामद फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. डीपीएस के प्राचार्य हितेश पुरी को 21 नवंबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया था.

यहां पढ़ें

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घमासान के बीच जानें- सुप्रिया सुले के इन दो ट्वीट्स के क्या हैं अर्थ

अजित पवार ने कहा- 'मैं NCP में हूं और रहूंगा, शरद पवार साहब हमारे नेता हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget