एक्सप्लोरर

Sudan Crisis: 'हमारे सीने पर राइफल रखी और लूट लिया', सूडान से आए भारतीयों ने बयां किया खौफनाक मंजर

Sudan News: भारतीय वायु सेना ने अपने बचाव अभियान के तहत संघर्षग्रस्त सूडान से वहां फंसे लगभग 250 भारतीयों के एक और दल को सफलतापूर्वक दो IAF C-130 J विमानों की मदद से निकाल लिया है.

India Evacuate People under Operation Kaveri: अफीकी देश सूडान में सत्ता पाने की होड़ में भीषण गृह यूद्ध छिड़ा हुआ है, ऐसे में वहा पर जारी लड़ाई में अब तक सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. इस बीच अब सूडान में दो युद्धरत गुटों ने तकरीबन 72 घंटे के युद्धविराम पर सहमति बनाई है, जिससे फलस्वरूप दूसरे देशों की सरकारें अपने नागरिकों को सूडान से निकाल रही हैं.

भारत ने ऑपरेशन कावेरी के तहत अपने नागरिकों को सूडान से निकालना शुरू किया है. भारतीय वायु सेना ने वहां फंसे लगभग 250 भारतीयों के एक और दल को सफलतापूर्वक दो IAF C-130 J विमानों की मदद से निकाल लिया है. इसके बाद सूडान से आए भारतीयों ने अपनी आपबीती सुनाई है.

भारतीयों नागरिको ने सुनाई आपबीती

सूडान से निकालने के बाद भारतीयों नागरिको ने कहा कि लड़ाई इतनी गंभीर थी कि भोजन की व्यवस्था करना भी काफी कठिन हो गया था. एक ने बताया, "लड़ाई भीषण थी, हम भोजन के लिए संघर्ष कर रहे थे, यह स्थिति 2-3 दिनों तक जारी रही." 

सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी लड़ाई के कारण लोग परेशान हैं. वहां से 72 घंटे के युद्ध विराम के बीच भी हिंसा की खबरें आ रही हैं. सूडान के सेना प्रमुख अब्देल फतह अल-बुरहान और उनके डिप्टी मोहम्मद हमदान डागलो के वफादार दलों के बीच लड़ाई तेज हो गई है, जो अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) की कमान संभालते हैं.

भारतीय नौसेना ने अच्छा व्यवहार किया

एक और भारतीय नागरीक ने अपने बयान में कहा, "रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) का टेंट हमारी कंपनी के पास तय किया गया था. सुबह करीब 9 बजे, सेना हमारी कंपनी में घुसी और हमें लूट लिया गया." उन्होंने  बताया कि उन लोगों ने इन सब को करीब आठ घंटे तक बंधक बनाकर रखा. सभी के सीने पर राइफल रखकर लूट लिया. सूडान से लाए गए भारतीय नागरिक ने कहा, "हम दूतावास के संपर्क में रहे और उन्हें बसों की व्यवस्था करने के लिए कहा, जिसके बाद भारतीय नौसेना आई और हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया." 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सूडानी सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लड़ाई तेज होने के मद्दनजर सोमवार (24 अप्रैल) को जानकारी दी कि सूडान से नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' के नाम से एक मुहिम चलाई जा रही है, जिसके बाद लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंचे.

एस जयशंकर ने एक ट्विटर के जरिए कहा, "सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चल रहा है. लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं, उनके रास्ते में और भी हैं. उन्होंने बताया कि भारतीय जहाज और विमान उन्हें घर वापस लाने के लिए तैयार हैं."

सऊदी अरब, फ्रांस देशों ने भारतीय को निकलने में मदद की

इससे पहले, भारत में फ्रांस दूतावास ने सूचित किया था कि उनके देश ने 27 अन्य देशों के नागरिकों के साथ कुछ भारतीयों को हिंसा प्रभावित सूडान से अपने निकासी मिशन के तहत निकाला है. इससे पहले, सऊदी अरब ने कहा कि उसने "भाईचारे और मित्रता" के तहत विदेशी देशों के 66 नागरिकों को निकाला है, जिसमें कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- Sudan Crisis: सूडान में हिंसा से भारत संग रिश्तों पर कैसा पड़ रहा असर? जानिए सूडानी एंबेसडर ने क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget