एक्सप्लोरर

हार के बाद अपनों का वार, स्वामी-रमाकांत ने योगी पर तो शत्रुघ्न ने मोदी पर किया हमला

यूपी उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद अब पार्टी के भीतर से विरोध के सुर उठने लगे हैं. सूबे के सीएम आदित्यनाथ सवालों के घेरे में हैं.

गोरखपुर/नई दिल्ली: यूपी उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद अब पार्टी के भीतर से विरोध के सुर उठने लगे हैं. सूबे के सीएम आदित्यनाथ सवालों के घेरे में हैं. बीजेपी के पूर्व सांसद रमाकांत यादव के बाद अब बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने भी योगी पर हमला किया है. इसके अलावा बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है.

सुब्रमण्यम स्वामी ने इशारों-इशारों में यूपी के सीएम आदित्यनाथ पर सवाल उठाए हैं. स्वामी ने कहा कि जो नेता अपने सीट पर चुनाव नहीं जिता सके, ऐसे नेताओं को बड़ा पद देना लोकतंत्र में आत्महत्या करने जैसा है.

आपको बता दें इससे पहले, पूर्वांचल के बड़े बीजेपी नेता और पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा के चलते उपचुनाव में बीजेपी को हार मिली. रमाकांत यादव यही पर नहीं रुके, बल्कि पार्टी नेतृत्व को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर गर पार्टी समय रहते सचेत नहीं हुई तो 2019 में भी बीजेपी को करारी हार मिलेगी.

रमाकांत यादव ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी की कार्यशैली पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, "जिस प्रकार से पूजा पाठ करने वाले को मुख्यमंत्री बना दिया गया उनके बस का सरकार चलाना नहीं है. पिछड़ों-दलितों को उनका हक़ मिलना चाहिए, सम्मान मिलना चाहिए जो योगी नहीं दे रहे. केवल एक जाति तक सीमित हैं. जब सरकार बनी थी तब सोचा गया था कि सभी को मिलाकर चलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ."

रमाकांत का शुमार पूर्वांचल में बीजेपी के एक कद्दावर नेता के तौर पर की जाती है. वो आजमगढ़ से सांसद रहे हैं.

मोदी पर हमला

योगी के बाद पीएम मोदी भी निशाने पर लिए गए. अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो लगातार कह रहे हैं कि घमंड, गुस्सा  और अति आत्मविश्वास लोकतांत्रिक राजीति में सबसे बड़े मारक हैं. चाहे ये ट्रंप की तरफ से आए या मित्रों या विपक्ष की तरफ से.. 

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्वीट में मित्रों का जिक्र करके सीधे तौर पर पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है.

आपको बता दें कि कल आए उपचुनाव नतीजों में बीजेपी को गोरखपुर और फूलपुर सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है. ये दोनों सीटें मुख्य आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की हैं. दोनों सीटों पर 2014 में बीजेपी की बड़ी जीत दर्ज की है, लेकिन एक साल राज्य में सत्ताई में आई बीजेपी को ये सीट गंवानी पड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
Ram Mandir Donation Row: 'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान
'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget