एक्सप्लोरर

देश में कोरोना टीकाकरण जोरों पर, आज पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत इन हस्तियों ने ली वैक्सीन

देश में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत 1 मार्च से हो चुकी है. जिसमें 60 साल से ज्यादा और 45 साल से ज्यादा उम्र के वो लोग जिन्हें गंभीर बीमारी है उन्हें टीका लगाया जा रहा है.

भारत में 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा और 45 साल से ज्यादा उम्र के वो लोग जिन्हें गंभीर बीमारी है उनका टीकाकरण शुरू हो चुका है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 4 मार्च सुबह 7 बजे तक  11,44,457 ऐसे लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है.

आम लोगों के अलावा कई बड़े लोगों ने गुरुवार को कोरोना का टीका लगवाया है. इनमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, प्रह्लाद पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कोरोना के टीके की पहली डोज़ ली.

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, थावरचंद गहलोत ने लगाया टीका

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह, थावरचंद गहलोत, प्रह्लाद पटेल ने दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे थे टीका लगवाने के लिए. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 45 साल से ज्यादा उम्र की कैटेगरी में आते हैं और उन्हें मधुमेह है. अरविंद केजरीवाल के साथ उनके माता पिता को एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना का टीका लगा. इसके अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल अपनी पत्नी माला बैजल के साथ तीरथराम अस्पताल पहुंच कर टीका लगवाया.

इनसे पहले एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल जाकर टीका लगवाया था. उनके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मामलों के मंत्री एस जयशंकर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक कोरोना का टीका लगवा चुके हैं.

1 मार्च से हुई दूसरे चरण की शुरुआत

भारत में दो कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी यूज़ ऑथोरिसाशन मिला हुआ है. ये दो वैक्सीन है भारत बायोटेक की कोवेक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशिल्ड. देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था. वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था. COVID-19 टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत 1 मार्च से हुई थी जिसमें से 60 साल से ज्यादा उम्र और 45 साल से ज्यादा गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगो के लिए शुरू हुआ था.

भारत में कोरोना के मामले बढ़ने का सिलसिला जारी है. पिछले 24 घंटो में 17,407 नए मामले सामने आए है और 89 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है. इसके साथ ही भारत मे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1करोड़ 11लाख 56हज़ार 923 हो गई है. इसमे से 1,08,26,075 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके है. जबकि एक्टिव केस यानी वो मरीज जिनका इलाजे चल रहा है उनकी संख्या 1,73,413 हो गई है. हर दिन एक्टिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है.

यह भी पढ़ें.

मंदिर-मस्जिद मुद्दे को विधानसभा में उछाले जाने पर भड़के अबु आजमी

लखनऊ: सीएम के नाम सुसाइड नोट लिखकर दारोगा ने विधानसभा में किया सुसाइड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget