एक्सप्लोरर

इन 11 मुख्यमंत्रियों पर चल रहे हैं आपराधिक मुकदमे, जानते हैं आप? 

देश के कुल 31 में से 11 मुख्यमंत्रियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. इनमें से 8 मुख्यमंत्रियों द्वारा घोषित मामले गंभीर आपराधिक श्रेणी में आते हैं.

नई दिल्लीः देश के कुल 29 राज्य और 2 केंद्र शासित राज्यों में कुल 31 मुख्यमंत्री हैं. देश के कुल 31 में से 11 मुख्यमंत्रियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. इनमें से 8 मुख्यमंत्रियों द्वारा घोषित मामले गंभीर आपराधिक श्रेणी में आते हैं. इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक धमकी और छल करने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं.

11 मुख्यमंत्रियों के नाम और मामले

1. नीतीश कुमार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं जो जेडीयू के नेता हैं. इनके खिलाफ 1 मामला चल रहा है जिसमें गंभीर आईपीसी के 2 मामले हैं और अन्य आईपीसी के 3 मामलों के तहत केस दर्ज है.

2. देवेन्द्र फडणवीस देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम हैं और बीजेपी के नेता हैं. इनके खिलाफ 22 मामले चल रहे हैं और जिसमें से 3 आईपीसी की गंभीर धारा के अधीन हैं और 19 दूसरी आईपीसी के तहत आते हैं.

3. कैप्टन अमरिंदर सिंह कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के सीएम हैं और कांग्रेस के नेता हैं. इनके ऊपर 4 केस दर्ज हैं जिनके तहत गंभीर आईपीसी के 10 और अन्य आईपीसी के 11 मामले हैं.

4. अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल जो दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और आम आदमी पार्टी के नेता हैं. इनके ऊपर कुल 10 केस दर्ज हैं और इसमें से गंभीर आईपीसी के तहत 4 केस आते हैं. अन्य आईपीसी के 43 मामले हैं.

5. रघुबर दास रघुबर दास झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और बीजेपी के नेता हैं. इनके खिलाफ कुल 8 मामले चल रहे हैं जिसमें गंभीर आईपीसी के 2 और अन्य आईपीसी के 21 मामले हैं.

6. योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और बीजेपी के नेता हैं. इनके ऊपर कुल 4 केस चल रहे हैं और इसमें गंभीर आईपीसी की 1 धारा और अन्य आईपीसी की 5 धाराएं लगी हैं.

7. कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव के चंद्रशेखर राव तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं और टीआरएस के नेता हैं. इनके ऊपर कुल 2 केस चल रहे हैं जिसके तहत गंभीर आईपीसी की 1 धारा और अन्य आईपीसी की 8 धारा लगी हुई हैं.

8. पिनाराई विजयन पिनाराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री हैं और सीपीआई (एम) के नेता हैं. इनके ऊपर कुल 11 केस दर्ज हैं जिसमें से 1 गंभीर आईपीसी की धारा के तहत आता है और 44 अन्य आईपीसी धारा के तहत आते हैं.

9. महबूबा मुफ्ती महबूबा मुफ्ती जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री हैं और जेकेपीडीपी की नेता हैं. इनके ऊपर 1 केस दर्ज है जो अन्य आईपीसी की धारा के तहत आता है. इनके ऊपर गंभीर आईपीसी की किसी धारा का केस नहीं है.

10. नारायणसामी नारायणसामी पुढुचेरी के मुख्यमंत्री हैं और कांग्रेस के नेता हैं. इनके ऊपर 2 केस दर्ज हैं और दोनों ही आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत दर्ज हैं.

11. नारा चंद्रबाबू नायडू एन चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और टीडीपी के नेता हैं. इनके ऊपर 3 केस चल रहे हैं जो किसी आईपीसी की धारा नहीं आते हैं.

इस तरह देखा जाए तो ये 11 मुख्यमंत्री हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं. वहीं 8 मुख्यमंत्रियों के ऊपर गंभीर अपराधों की श्रेणी वाले मामले भी चल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget