एक्सप्लोरर

Solar Eclipse 2020: सदी का दूसरा सबसे दुर्लभ सूर्यग्रहण आज, जानें इससे संबंधित पूरी जानकारी

आज यानी 21 जून को वलयाकार सूर्यग्रहण लगने जा रहा है. भारत के कई हिस्सों में लोग सूर्यग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर देख सकेंगे. सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर इस ग्रहण की शुरुआत होगी.

नई दिल्ली: आज का दिन इस साल का सबसे बड़ा दिन होने वाला है, क्योंकि आज वलयाकार सूर्यग्रहण लगने जा रहा है. भारत के कई हिस्सों में लोग सूर्यग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर देख सकेंगे. हालांकि, देश के कई हिस्सों में सूर्यग्रहण का आंशिक रूप ही देखने को मिलेगा. चंद्रग्रहण की तरह ही सूर्यग्रहण को भी नंगी आंखो से नहीं देखना चाहिए. इसे देखने के लिए कुछ खास तरह के उपकरणों की ज़रूरत होती है. बताया जा रहा है कि आज लगने वाले सूर्यग्रहण कई मामलों में बेहद अलबेला (युनीक) है.

कब दिखेगा सूर्यग्रहण

21 जून को सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर यह ग्रहण शुरू हो जाएगा और दोपहर तीन बजकर तीन मिनट तक यह रहेगा. हालांकि, दोपहर 12 से साढ़े 12 के बीच यह ग्रहण अपने चरम पर रहेगा. सूर्यग्रहण के दौरान सूरज एक चमकते हुए अंगूठी के छल्ले की तरह दिखाई देगा. देशभर में कई जगह सूर्यग्रहण के दौरान दिन में ही अंधेरा छा जाएगा और शाम जैसी स्थिति हो जाएगी. ग्रहण के दौरान सूरज का पूरा भाग काला नज़र आएगा, लेकिन सूरज के किनारे चमकदार रहेंगे. यह ग्रहण लगभग छह घंटे लंबा होगा. इतने लंबे वक्त तक चलने के कारण ही इस ग्रहण की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है.

जानें कहां-कहां दिखाई देगा वलयाकार सूर्यग्रहण

दुनिया की बात करें तो यह ग्रहण भारत, नेपाल, पाकिस्तान, यूएई, इथोपिया और कांगो में दिखाई देगा. भारत में हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ शहरों में वलयाकार सूर्यग्रहण देखने को मिलेगा. वहीं जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, शिमला और लखनऊ जैसे शहरों में आंशिक सूर्यग्रहण ही दिखाई देगा.

घर बैठे देख सकते हैं सूर्यग्रहण

आज होने वाले अनूठे सूर्यग्रहण को आप आर्यभट्ट प्रेक्षण एवं शोध संस्थान (एरीज) के फेसबुक पेज और

ज़ूम ऐप पर घर बैठे लाइव देख सकते हैं. एरीज के निदेशक डॉक्टर दीपांकर बनर्जी ने बताया है कि वलयाकार सूर्यग्रहण को फेसबुक पेज पर लाइव दिखाने के लिए एरीज ने सभी तैयारियां कर ली हैं.

सूर्यग्रहण से संबंधित दिलचस्प बातें

21 जून के बाद अगला सूर्यग्रहण इसी साल 14 या 15 दिसंबर को होगा. हालांकि, माना जा रहा है कि अगला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. वैज्ञानिकों के अनुसार, एक साल में कुल पांच सूर्यग्रहण तक लग सकते हैं. हालांकि, पूर्ण सूर्यग्रहण में सूरज लगभग 90 प्रतिशत तक एक काली परत से ढ़क जाता है. पूर्ण सूर्यग्रहण को काफी दुर्लभ माना जाता है. यह 18 महीनों में सिर्फ एक बार ही होता है. पूर्ण सूर्यग्रहण को उत्तर और दक्षिण ध्रुवों से नहीं देखा जा सकता है.

सूर्यग्रहण देखने के दौरान ध्यान में रखें ये ज़रूरी बातें

कोई भी व्यक्ति इस सूर्यग्रहण को नंगी आंखों से न देखे. नासा के अनुसार, इस दुर्लभ सूर्यग्रहण को देखने के लिए सोलर फिलटर ग्लास वाले चश्मे का ही प्रयोग करें. एक्स-रे शीट या फिर साधारण चश्मे से इस सूर्यग्रहण को न देखें. इससे आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. कई रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रहण के दौरान ड्राइविंग या राइडिंग नहीं करनी चाहिए. छोटे बच्चों को सूर्यग्रहण नहीं दिखाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- 

21 June: डिजिटल मंचों पर मनाया जाएगा ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’, सुबह साढ़े छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे पीएम

Exclusive: गलवान घाटी में हुए हिंसक संघर्ष में भारतीय सेना की वो ‘वीरगाथा’ जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में हिंदू विरोधी नारे लगाने का लगा आरोप, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget