एक्सप्लोरर

21 June: डिजिटल मंचों पर मनाया जाएगा ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’, सुबह साढ़े छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे पीएम

इस साल की योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है. पीएम मोदी इस अवसर देश के नाम एक संदेश भी देंगे. पीएम का संदेश सुबह साढ़े छह बजे टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा.

नई दिल्लीः कोरोना महामारी के बीच इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. यह योग दिवस सड़कों और पार्कों में न मनाकर डिजिटल मीडिया के मंचों पर मनाया जाएगा ताकी लोग बड़ी संख्या में न जुट सकें. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संदेश देंगे.

योग दिवस दुनियाभर में पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया और तबसे हर साल उस दिन को योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है लेकिन यह पहला मौका होगा जब इसे डिजिटल तरीके से मनाया जाएगा. बता दें संयुक्त राष्ट्र महासभा में 11 दिसंबर 2014 को घोषणा की गई थी कि हर साल 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाएगा.

'घर पर योग और परिवार के साथ योग’ इस साल की योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है और लोग 21 जून को सुबह सात बजे डिजिटल समारोह में शामिल हो पाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि विदेश में भारतीय दूतावास योग का समर्थन करने वाले संस्थानों के साथ ही डिजिटल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. आयुष मंत्रालय ने लेह में बड़ा कार्यक्रम करने की योजना बनाई थी लेकिन महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया.

आयुष मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मंचों पर मनाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक संदेश इस दिन का मुख्य अंश रहेगा.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण मौजूदा वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति के चलते इस साल ऐसे समारोहों पर ध्यान कम है और इस पर ज्यादा है कि लोग अपने पूरे परिवार के साथ अपने-अपने घरों में योग करें.’’

आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश सुबह साढ़े छह बजे टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान की एक टीम द्वारा 45 मिनट तक सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का लाइव प्रसारण किए जाने के बाद प्रधानमंत्री का भाषण प्रसारित किया जाता है.

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि सीवाईपी अभ्यास को विभिन्न आयु वर्गों और विभिन्न जन समूहों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.

इसमें कहा गया है, ‘‘योग को खासतौर से महामारी की स्थिति में प्रासंगिक पाया गया है क्योंकि इसे करने से शारीरिक और मानसिक सुख मिलता है और बीमारियों से लड़ने में व्यक्ति की क्षमता बढ़ती है.’’ पीएम मोदी ने गुरुवार को लोगों से कोविड-19 महामारी के कारण अपने घरों में ही योग दिवस मनाने का अनुरोध किया था.

‘माय लाइफ-माय योग’ वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता का आयोजन मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने ‘माय लाइफ-माय योग’ वीडियो ब्लॉगिंग प्रतियोगिता के जरिए योग के बारे में जागरूकता फैलाने और इसके लिए लोगों को प्रेरित करने की पहल शुरू की है. प्रधानमंत्री ने 31 मई को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था.

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तीन योग प्रक्रिया (क्रिया, आसन, प्राणायम, बंद या मुद्रा) का तीन मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा जिनमें एक शॉर्ट वीडियो संदेश भी शामिल होगा कि कैसे इन योग प्रक्रियाओं ने उनकी जिंदगियों पर प्रभाव डाला.

वीडियो को प्रतियोगिता के हैशटैग माय लाइफ माय योग इंडिया के साथ फेसबुक, टि्वटर या इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जा सकता है. युवा (18 वर्ष से कम आयु के लड़के और लड़कियां), वयस्क (18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिलाएं) और योग पेशेवर (पुरुष और महिलाएं) की तीन श्रेणियों के तहत एंट्री भेजी जा सकती हैं.

भारतीय प्रतियोगियों के लिए हर श्रेणी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले को क्रमश: एक लाख रुपये, 50,000 रुपये और 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा.

वैश्विक स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतियोगी को क्रमश: 2,500 डॉलर, 1,500 डॉलर और 1,000 डॉलर के साथ ही एक ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया जाएगा. यह प्रतियोगिता रविवार को समाप्त होगी.

चीन से टकराव के बीच रूस के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे राजनाथ सिंह, मॉस्को में विजय दिवस परेड में लेंगे हिस्सा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों, क्या चुपचाप खड़े होना भी शिर्क?
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों, क्या चुपचाप खड़े होना भी शिर्क?
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
Parliament Monsoon Session Day 10 Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget