एक्सप्लोरर

CBI के अगले निदेशक का फैसला करने के लिए पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली समिति आज करेगी बैठक

सीबीआई डायरेक्टर के पद के लिए 1984 से लेकर 1987 की बैच के करीब 100 से अधिक आईपीएस अधिकारियों पर विचार किया जाएगा. ब्यूरो के प्रमुख का चयन वरिष्ठता, उसकी सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच को लेकर उनके अनुभव के आधार पर होगा.

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन, CBI के अगले निदेशक का चयन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति के सदस्य आज बैठक करेंगे. इस समिति में प्रधानमंत्री के अलावा विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमना शामिल हैं. सीबीआई प्रमुख के इस पद के लिए देश के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारियों को लेकर विचार किया जाएगा. 

1984 से 87 के बैच के आईपीएस हैं दौड़ में शामिल

सीबीआई डायरेक्टर के चयन की दौड़ में 1984 से लेकर 1987 की बैच के आईपीएस ऑफिसर शामिल हैं.  इन अधिकारियों में 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईपीएस ऑफिसर और एनआईए के महानिदेशक वाय. सी. मोदी, गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी और बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल राकेश अस्थाना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के हरियाणा कैडर के महानिदेशक एस. एस देसवाल शामिल हैं. इसके अलावा सीबीआई प्रमुख बनने की दौड़ में 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी जिनमें उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी, केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहरा, रेलवे सुरक्षा बल के डीजी अरुण कुमार और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीजी एसके जायसवाल भी शामिल हैं. वैसे सीबीआई डायरेक्टर के पद के लिए 1984 से लेकर 1987 की बैच के करीब 100 से अधिक आईपीएस अधिकारियों पर विचार किया जाएगा.

फिलहाल सबसे सीनियर एडिशनल डॉयरेक्टर संभाल रहे हैं सीबीआई की कमान

ब्यूरो के प्रमुख का चयन वरिष्ठता, उसकी सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच को लेकर उनके अनुभव के आधार पर होगा. जो भी अधिकारी चुना जाएगा, वह अपने चयन की तिथि से लेकर कम से कम आने वाले दो वर्षों तक इस पद पर काबिज रहेगा. आर के शुक्ला सीबीआई डायरेक्टकर के रूप में अपना दो साल का कार्यकाल फरवरी, 2021 में पूरा कर रिटायर हो चुके हैं. इसके बाद से सबसे सीनियर एडिशनल डायरेक्टर होने के कारण प्रवीण सिन्हा कार्यकारी डायरेक्टर के रूप में सीबीआई का कामकाज संभाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

Cyclone Yaas: पीएम मोदी आज तूफान यास को लेकर करेंगे बैठक, तैयारियों पर NDMA के अधिकारियों से करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 'ब्लैक फंगस' नई चुनौती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget