एक्सप्लोरर

मोदी के शासन में है भय का माहौल: पवन बंसल

श्रीनगर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन बंसल ने सोमवार कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल के शासन के बाद देश की राष्टीय और आतंरिक सुरक्षा 20 साल पहले की स्थिति से भी बुरी है. जिससे भय का माहौल बना है जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है.

उन्होंने साथ ही देश में समाज की स्वयंभू पहरेदारी की बढ़ती घटनाओं को लेकर भी चिंता जतायी. बंसल ने कहा, देश में सुरक्षा की स्थिति बुरी है. हमारी राष्टीय सुरक्षा, आतंरिक सुरक्षा की स्थिति पिछले 20 सालों की स्थिति से भी बुरी है. कांग्रेस नेता ने कहा, बीजेपी के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता बयान देते हैं जिनका समाज के पहरेदार सरकार का इंतजार किए बिना जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन करते हैं. इन सबसे देश में भय का माहौल पैदा हुआ है जो लोकतांत्रिक ढांचे और र्नागरिकों की आजादी के लिए खतरा है. पूर्व रेल मंत्री केंद्र की राजग सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने को लेकर संवाददाताओं से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के जम्मू-कश्मीर में व्यक्तिगत और पार्टी विचारों से ऊपर ना उठने के कारण राज्य को टकराव की मौजूदा स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. बंसल ने कहा, राज्य में राजनीतिक शून्यता है और मौजूदा अशांति और अलगाव का हल तलाशने के लिए कोई दृष्टि नहीं है. उन्होंने कहा, युवाओं के गुस्से को उम्मीद में बदलने और उन्हें एक ऐसी स्थिति में पहुंचाने के लिए पहल करने की जरूरत है जहां वे खुद को शांति, स्थिरता और विकास की प्रक्रिया में हितधारक मानें. उन्हें बीजेपी को पता नहीं कि मुद्दे पर कैसे ध्यान दें. अलग अलग मंत्री अलग अलग बयान देते हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने साथ ही आरोप लगाया कि देश में नक्सलवाद बढ़ गया है और सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है. उन्होंने नोटबंदी के फैसले की भी आलोचना की.

बंसल ने कहा, ''नोटबंदी से 45 करोड़ लोग प्रभावित हुए जिनमें 25 करोड़ मजदूर और 15 करोड़ दिहाड़ी कामगार शामिल हैं. जीडीपी भी नीचे आ गयी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget