एक्सप्लोरर

फेसबुक विवाद: आज संसदीय समिति की बैठक में हो सकता है हंगामा, BJP-कांग्रेस सांसदों के बीच तनातनी तय

रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक के कर्मचारियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों को अपशब्द कहने का गम्भीर आरोप भी लगाया है. अमरीकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी एक ख़बर में दावा किया गया था कि फेसबुक ने जानबूझकर बीजेपी और दक्षिणपंथी संगठनों के नेताओं के वैसे पोस्ट को नहीं हटाया.

नई दिल्ली: अमरीकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी एक ख़बर में दावा किया गया था कि फेसबुक ने जानबूझकर बीजेपी और दक्षिणपंथी संगठनों के नेताओं के वैसे पोस्ट को नहीं हटाया जो समाज में घृणा पैदा करने यानि हेट स्पीच की श्रेणी में आती थीं. फेसबुक को लेकर अमरीकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने जब से ख़बर छापी है, भारत में इस विषय पर राजनीतिक घमासान बढ़ता ही जा रहा है. 14 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र में तो इसपर जमकर हंगामा होगा ही लेकिन इसकी बानगी आज ही देखने को मिल सकती है.

क्या है बैठक का एजेंडा

'मिनी संसद' के नाम से जानी जाने वाली संसद की स्थायी समिति में आज समिति के बीजेपी और कांग्रेस सदस्यों के बीच नोंक झोंक होने की संभावना है. वजह ये है कि आज सूचना प्रौद्योगिकी से जुडी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में फेसबुक के भारत में मौजूद अधिकारियों को बुलाया गया है. बैठक का एजेंडा 'नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और सोशल मीडिया या ऑनलाइन मीडिया के दुरुपयोग को रोकना' है, लेकिन फेसबुक को लेकर उठे विवाद के चलते बैठक अहम हो गई है.

समिति की बैठक से एक दिन पहले ही सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को एक पत्र लिखकर माहौल गरमा दिया है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की ख़बर के उलट रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक को निष्पक्ष रहने की सलाह देते हुए उसपर कई आरोप भी जड़ दिए. प्रसाद ने कहा है 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भारत के फेसबुक प्रबंधन द्वारा न सिर्फ कुछ फेसबुक पेज को हटा दिया गया बल्कि उसकी पहुंच भी कम कर दी गई.

रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक कर्मचारियों पर लगाया बड़ा आरोप

रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक के कर्मचारियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों को अपशब्द कहने का गम्भीर आरोप भी लगाया है. अमरीकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी एक ख़बर में दावा किया गया था कि फेसबुक ने जानबूझकर बीजेपी और दक्षिणपंथी संगठनों के नेताओं के वैसे पोस्ट को नहीं हटाया जो समाज में घृणा पैदा करने यानि हेट स्पीच की श्रेणी में आती थीं.

ख़बर छपने के बाद कांग्रेस ने सीधा बीजेपी पर हमला बोल दिया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर फेसबुक पर भारत के लोकतंत्र पर हमला करने वाला बताते हुए कहा कि फेसबुक ने झूठ और नफ़रत फैलाने का काम किया है. उसके बाद संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने फेसबुक के भारत में मौजूद प्रतिनिधियों को समिति के सामने तलब कर लिया. इनके बाद शुरू हुआ पत्रों का दौर.

थरूर-निशिकांत दुबे में हो चुकी है तनातनी

समिति में बीजेपी के सदस्य निशिकांत दुबे और राज्यवर्धन राठौर ने स्पीकर को पत्र लिखकर शिकायत की कि थरूर द्वारा फेसबुक के प्रतिनिधियों को बुलाना समिति के नियमों के ख़िलाफ़ है. बीजेपी सांसदों ने थरूर पर राहुल गांधी के इशारों पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समिति में विचार किए बिना किसी को समिति में नहीं बुलाया जा सकता.  शशि थरूर ने भी निशिकांत दुबे पर नियमों के मामले में गुमराह करने का आरोप लगाते हुए स्पीकर को पत्र लिखा और उनके ख़िलाफ़ विषेशाधिकार हनन का नोटिस दे दिया. पलटवार करते हुए निशिकांत दुबे ने भी स्पीकर को पत्र लिखकर थरूर के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे दिया.

समिति में एनडीए सदस्यों का ही पलड़ा भारी

मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति में कुल 31 सदस्य होते हैं हालांकि इस समिति में एक स्थान खाली है. 30 सदस्यों में 21 लोकसभा के सदस्य हैं जबकि 9 राज्य सभा के. लोकसभा के सदस्यों में निशिकांत दुबे, राज्यवर्धन सिंह राठौर और लॉकेट चटर्जी समेत कुल 12 सदस्य बीजेपी के सांसद हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से महज अध्यक्ष शशि थरूर और कार्ति चिदंबरम ही कांग्रेसी सांसद हैं. अगर एनडीए के नज़रिए से देखें तो 30 में से कुल 21 सदस्य उसी के हैं जबकि बाक़ी बचे 9 सदस्य यूपीए के हैं. साफ़ है कि बाक़ी समितियों की तरह ही इस समिति में भी एनडीए सदस्यों का ही पलड़ा भारी है.

यह भी पढ़ें-

भारत की सामरिक बढ़त और घुसपैठ के रास्ते बंद करने से भड़का चीन, ब्रिगेडियर लेवल की बातचीत में नहीं निकला कोई हल

देर रात जेल से रिहा हुए डॉक्टर कफील खान, कहा- लोगों की सेवा के लिए यूपी सरकार वापस दे नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget