एक्सप्लोरर

भारत की सामरिक बढ़त और घुसपैठ के रास्ते बंद करने से भड़का चीन, ब्रिगेडियर लेवल की बातचीत में नहीं निकला कोई हल

भारत चीन सीमा तनाव पर मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली. इस बैठक में विदेश मंत्री, एनएसए, सीडीएस, सेना प्रमुख और डीजीएमओ समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

नई दिल्ली: LAC पर तनाव के बीच भारत ने चीन पर सामरिक बढ़त बना ली है. भारतीय SFF कमांडोज के फुर्तीले एक्शन से पस्त हो गया है. हम आपको बता रहे हैं कि कैसे 40 किलोमीटर इलाके में भारतीय सेना ने मजबूती दिखा दी है. चीनी सेना पैंगोग सो के दक्षिण में बढ़त बनानी चाहती थी लेकिन भारत ने इसे नाकाम कर दिया.

पूरा इलाका पहाड़ी इलाका है और ताजा विवाद करीब 40 किलोमीटर इलाके में फैला हुआ है. हेलमेट और ब्लैट टॉप पहाड़ी जो बिल्कुल पैंगोल-ट्सो लेक से लगती हुई हैं. यहां SFF कमांडोज ने बाजी पलट दी.

भारतीय सेना ने सिर्फ ब्लैक टॉप और हैलमेट पहाड़ियों से नहीं खदेड़ा बल्कि पैंगोग-ट्सो से सटे हनान पोस्ट पर भी सैनिक तैनात किए. हनान-कोस्ट तक भारतीय सैनिक पहले पैट्रोलिंग करते थे. इसे पैट्रोलिंग-पॉइंट नंबर 27 के नाम से जाना जाता है. इसके पास है भारतीय गांव थाकूंग जहां मई तक सैलानी जाते थे.

भारतीय सेना ने रेचिन पास दर्रे पर सैनिक तैनात किए, चीन इसे रेकिन के नाम से जानता है. भारत में इसे पीपी 31 के नाम से जाना जाता है. भारतीय सेना करीब चार किलोमीटर आगे बढ़ी.

पीपी 27 से पीपी 31 तक की दूरी करीब 40 किलोमीटर है, अब भारतीय सेना 40 किलोमीटर में डोमिनेट कर रही है. चीनी सेना का तिब्बत इलाके में हाईवे, मोल्डो स्थित सैन्य कैंप और स्पंगूर-गैर और झील तक भारतीय सेना की जद में आ चुका है. मोल्डो में चीन का एक हैलीपैड भी है. जिस वजह से चीन को ये ज्यादा चुभ रहा है.

हैलमेट और ब्लैक टॉप में क्या हुआ ? चीन के 200-300 सैनिकों की मूवमेंट पहाड़ियों के आसपास देखी गई सैनिक हथियार और टेंट लेकर बढ़ रहे थे. चौकन्नी भारतीय सेना पहले ही पहुंच गई, चीनी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा. अगर चीन की यह चाल कामयाब हो जाती तो पैंगोंग-त्सो लेक से लेकर चुशूल ब्रिगेड हेडक्वार्टर तक जद में आता. हनान कोस्ट से लकर चुशूल की सड़क पर भी चीनी निगाह रहती.

चीन सीमा तनाव पर रक्षा मंत्री ने ली उच्च स्तरीय बैठक भारत चीन सीमा तनाव पर मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली. रक्षा मंत्रालय के सिचुएशन रूम में हुई इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोवाल, सीडीएस जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और डीजीएमओ समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक बैठक में केवल लद्दाख ही नहीं बल्कि पूरी 4388 किमी लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा के ताजा हालात क़ई समीक्षा की गई.

भड़का ड्रैगन बोला- सभी मुद्दों को बातचीत के जरिये सुलझाने को तैयार चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने मंगलवार को कहा कि भारत-चीन सीमा का अभी सीमांकन किया जाना बाकी है और इसलिए वहां पर हमेशा समस्याएं बनी रहेंगी. उन्होंने कहा कि दोनों देशों को मतभेदों को संघर्ष में तब्दील होने से रोकने के लिए उनके नेतृत्व के बीच बनी सहमति को लागू करना चाहिए. वांग ने यह भी कहा कि चीन भारत के साथ सभी मुद्दों को बातचीत के जरिये सुलझाने को तैयार है.

LAC पर तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा- बातचीत के बीच कल भी चीन ने सेना को उकसाने की कोशिश की

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget