एक्सप्लोरर

सिद्धू बोले- अगर करतारपुर गलियारे पर फैसला रद्द होता है तो आतंकवादी प्रोत्साहित होंगे

सिद्धू ने कहा, ‘‘ इसका स्थायी हल होना चाहिए. क्यों हमारे जवान हमेशा अपनी जान गंवाते हैं? इसके लिए कुछ उपाय किये जाने चाहिए ताकि यह दोबारा नहीं हों.’’ उन्होंने आश्चर्य जताया कि क्या करतारपुर मुद्दे पर सवाल किया जा सकता है.

लुधियाना: पुलवामा आतंकवादी हमले पर अपनी टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि अगर करतारपुर गलियारे पर फैसला रद्द हो जाता है तो इससे आतंकवादी प्रोत्साहित होंगे. सिद्धू ने कहा, ‘‘ सिखों का करतारपुर गलियारा रूक नहीं सकता है. क्या आप चाहते हैं कि दो प्रधानमंत्रियों द्वारा लिया गया फैसला रद्द हो? तो आप उन्हें (आतंकवादियों) प्रोत्साहित करेंगे... कोई भी देश को आतंकवाद के आगे झुका नहीं सकता है और यह बहुत साफ है.’’ पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं किए जाने संबंधी सवाल करते हुए सिद्धू ने कहा कि जवानों के मारे जाने की घटनाओं को रोकने के लिए एक स्थायी हल की जरूरत है. पुलवामा में बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा जिम्मेदारी लेने के बाद शुक्रवार को सिद्धू ने कहा था कि कुछ लोगों के कृत्य के लिए क्या पूरे देश को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सिद्धू को निष्कासित करने की मांग की. नृशंस हमले में शामिल लोगों को सजा दिए जाने की मांग करते हुए सिद्धू ने शनिवार को कहा कि उन्होंने जो पहले कहा था, वह उस पर कायम है. उन्होंने कहा, ‘‘ दो प्रधानमंत्रियों द्वारा लिए गए फैसले पर क्या कोई प्रश्नवाचक चिह्र हो सकता है.’’ सिद्धू ने कहा कि कुछ आतंकवादियों के कारण देश की तरक्की को रोका नहीं जा सकता है. मंत्री ने कहा, ‘‘ जब एक सियासतदान दौरे पर होता है तो पूरे शहर को बंद कर दिया जाता है, लेकिन जब तीन हजार जवान जा रहे थे तो उचित सुरक्षा इंतजामों का ख्याल क्यों नहीं रखा गया?’’ सिद्धू ने कहा, ‘‘ इसका स्थायी हल होना चाहिए. क्यों हमारे जवान हमेशा अपनी जान गंवाते हैं? इसके लिए कुछ उपाय किये जाने चाहिए ताकि यह दोबारा नहीं हों.’’ उन्होंने आश्चर्य जताया कि क्या करतारपुर मुद्दे पर सवाल किया जा सकता है. सिद्धू से पूछा गया कि क्या उन्हें पाकिस्तान जाने का पछतावा है तो मंत्री ने कहा कि उन्होंने बार-बार कहा है कि उन्हें इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आमंत्रित था और एक दोस्त के तौर पर वहां गया था.’’ उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान जाने का कोई पछतावा नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि वह बिना निमंत्रण के पाकिस्तान गए और उन्होंने (तत्कालीन प्रधानमंत्री) को उसी तरह से गले लगाया था जैसे (सिद्धू ने अपनी यात्रा के दौरान किया था). उन्होंने कहा, ‘‘ जब वह (मोदी) पाकिस्तान से लौटे तो पठानकोट आतंकवादी हमला हुआ. जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वहां गए तो करगिल हुआ. जब मैं वहां से लौटा तो उन्होंने करतारपुर का समर्थन किया. उस वक्त लोग मुझ पर हंसे और यही लोग वहां गए थे.’’ सिद्धू ने कहा, ‘‘ मेरे बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया. सिर्फ एक लाइन दिखाई गई. यह (बयान) पूरा नहीं दिखाया गया क्योंकि बहुत सारे लोग डरते हैं.’’ यह भी पढ़ें- पुलवामा हमला: भारत ने तेज की पाकिस्तान को काली सूची में डलवाकर इंटरनेशनल मदद रोकने की मुहिम ENBA Awards में ABP ग्रुप की धूम, ABP न्यूज़ ‘बेस्ट चैनल’, अविनाश पांडे ‘बेस्ट CEO’ सहित मिले 4 बड़े अवार्ड पुलवामा हमला: MFN का दर्जा छीनने के बाद अब पाकिस्तान से भारत आने वाले सामान पर लगेगी 200% कस्टम ड्यूटी 40 शहादतों का बदला मांग रहा है देश, पीएम मोदी बोले- धैर्य रखे देश, गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
'सुप्रिया अब तैयार, वो और हम...', पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर क्या कहा?
'सुप्रिया अब तैयार, वो और हम...', पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर क्या कहा?
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget