एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे आतंकवादी, सेना को मिली खुफिया जानकारी

आतंकवादी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर कहीं अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं. सेना के अधिकारी ने कहा, हमारी अपनी तैयारी है और हम यात्रा को बिना किसी बाधा के शांतिपूर्वक होना सुनिश्चित करेंगे.

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों के साजिश रचने के बारे में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली है. थल सेना के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. हालांकि, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है.

अधिकारी ने कहा, शुक्रवार की मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के एक स्वयंभू कमांडर सहित तीन आतंकवादियों का मारा जाना एक मुंहतोड़ जवाब है. टू सेक्टर के कमांडर, ब्रिगेडियर विवेक सिंह ठाकुर ने दक्षिण कश्मीर में कहा, "इस बारे में खुफिया सूचना है कि आतंकवादी यात्रा को निशाना बनाने की अपनी पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन इसके यात्रा के शांतिपूवर्क संपन्न होने की व्यवस्था की गई है. हम अमरनाथ यात्रा बगैर किसी विघ्न के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में बनी रहेगी."

ब्रिगेडियर ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के एक हिस्से का उपयोग यात्री करेंगे, जो संदेनशनील बना रहेगा. यह हिस्सा थोड़ा संवेदनशील है. यात्री सोनमर्ग (गंदेरबल) तक जाने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करेंगे और यह (बलटाल) एकमात्र मार्ग है जो अमरनाथ गुफा जाने के लिए चालू रहेगा.

21 जुलाई से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा माना जा रहा है कि इस साल अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से 03 अगस्त के बीच चलेगी. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, 55 साल से कम उम्र के श्रद्धालुओं को ही इस बार यात्रा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी. इस साल बच्चे और बुजुर्ग पवित्र यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को अपना कोरोना निगेटिव प्रमाण पत्र भी साथ रखना होगा. वहीं जम्मू बेस कैंप में श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग होगी. इसके साथ ही साधुओं को छोड़कर सभी श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

ये भी पढ़ें- आज LoC का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमरनाथ यात्रा करने की भी संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
MLC Election Results 2026 LIVE: नागपुर में कांग्रेस आगे, पुणे में NCP, पटना में JDU ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट
LIVE: नागपुर में कांग्रेस आगे, पुणे में NCP, पटना में JDU ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget