एक्सप्लोरर

कश्मीर में जारी है टारगेट किलिंग, बिहार के गोलगप्पे वाले समेत दो लोगों की आतंकियों ने की हत्या

 Kashmir News: कश्मीर घाटी में आतंकवादी लगातार आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. शनिवार को श्रीनगर और पुलवामा में आतंकवादियों ने दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों गैर-कश्मीरी मजदूर हैं.

 Kashmir News: कश्मीर घाटी में आतंकवादी लगातार आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं. शनिवार को श्रीनगर और पुलवामा में आतंकवादियों ने दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों गैर-कश्मीरी मजदूर हैं. कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी. स्थानीय पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने श्रीनगर में अरविंद कुमार साह की हत्या कर दी, जो बिहार के निवासी हैं. वहीं आतंकियों के एक अन्य हमले में पुलवामा में उत्तर प्रदेश के सगीर अहमद गंभीर रूप से घालय हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आतंकियों की तलाशी शुरू कर दी गई है. 

बिहार के बांका जिले के रहने वाले 30 वर्षीय अरविंद कुमार साह को आतंकवादियों ने शनिवार शाम को श्रीनगर में ईदगाह के पास पार्क के बाहर गोली मारी. साह की मौके पर ही मौत हो गई. वे यहां गोलगप्पा बेचते थे. वहीं, अन्य घटना में आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और पेशे से कारपेंटर सगीर अहमद को गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में अस्पताल में अहमद की मौत हो गई.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने आतंकियों के हमले से मारे गए अरविंद कुमार के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है. गौरतलब है कि ये हत्याएं ऐसे समय हुई हैं जब पुलिस ने दावा किया है कि उसने पिछले सप्ताह अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की हत्या में शामिल तीन आतंकवादियों को गत 24 घंटे के भीतर मार गिराया है. 

बीजेपी ने इन हत्याओं की निंदा की है. पार्टी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, "दो गैर स्थानीय लोगों की हत्याएं निंदनीय और स्तब्ध करने वाली हैं. उन्होंने पुलिस से आह्वान किया कि वह हत्यारों को पकड़कर कड़ी सजा दिलाए."

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी इन हत्याओं की निंदा की है. उन्होंने ट्वीट किया, "आज श्रीनगर में रेहड़ी लगाने वाले अरविंद कुमार की आतंकी हमले में मौत की कड़ी निंदा करता हूं. यह आम नागरिकों को निशाना बनाने का एक और मामला है. अरविंद कुमार श्रीनगर कमाई और अवसर की तलाश में आए थे और यह अफसोसनाक है कि उनकी हत्या कर दी गई."

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने हमले को कायराना करार दिया. उन्होंने कहा, "पूरी तरह विशुद्ध आतंकवाद है. एक बार फिर ईदगाह में गैर-स्थानीय रेहड़ी वाले की हत्या कर दी गई. कोई कितना कायरना हरकत कर सकता है."

 

NSG Raising Day: NSG कमांडो ने दिखाया कैसे करते हैं आतंकी मंसूबों को नेस्तनाबूद

Singhu Border Murder Case: कोर्ट के सामने पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे, आरोपी निहंग सरबजीत से पूछताछ में 4 और नाम आए सामने

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक के चामराजनगर में शिकारियों और वन विभाग की मुठभेड़, 3 की मौत
कर्नाटक के चामराजनगर में शिकारियों और वन विभाग की मुठभेड़, 3 की मौत
'किसी ने रोका तो...', वंदे मातरम गान विवाद पर केंद्रीय मंत्री की दो टूक
'किसी ने रोका तो...', वंदे मातरम गान विवाद पर केंद्रीय मंत्री की दो टूक
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget