एक्सप्लोरर

टारगेटेड किलिंग को अंजाम देने की फिराक में था आतंकी फिरदौस, जम्मू पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा

शुक्रवार को डोडा इलाके से आतंकी फिरदौस को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह कश्मीर से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा था. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह किसी टारगेटेड किलिंग को अंजाम देने की फिराक में था.

जम्मू: जम्मू के डोडा से गिरफ्तार आतंकी फिरदौस इस इलाके में किसी टारगेटेड किलिंग को अंजाम देने की फिराक में था. जम्मू पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि फिरदौस कश्मीर से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहा था. शुक्रवार को डोडा से गिरफ्तार आतंकी फिरदौस से सुरक्षा बल लगातार पूछताछ कर रहे हैं. डोडा के एसपी ऑपरेशन राजकुमार के मुताबिक, जो हथियार और गोला बारूद उस घर से बरामद हुए थे, जहां फिरदौस रह रहा है, उसमें चौका देने वाले खुलासे हुए हैं.

पुलिस के मुताबिक, डोडा जिले के जिस घर से फिर फिरदौस को गिरफ्तार किया गया, वहां से पुलिस को तीन चाइनीज पिस्टल, पांच चाइनीज मैगजीन, एक साइलेंसर और 15 राउंड गोलियां मिली हैं. पुलिस के मुताबिक, इस इलाके से पहली बार साइलेंसर मिला है. पूछताछ में फिरदौस ने कबूला है कि वह इस इलाके में किसी टारगेटेड किलिंग को अंजाम देने की फिराक में था.

पुलिस ने बताया है कि फिरदौस पिछले साथ 8 महीने से ही सक्रिय था. पूछताछ में यह भी पता चला है कि वह कश्मीर से जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रहा था. दरअसल, खुफिया एजेंसियों की जानकारी पर सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को जम्मू के डोडा जिले में एक कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया. यह कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, एसएसबी और सीआरपीएफ ने डोडा के बिखेरयां गांव में चलाया था.

इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को इसी गांव के गुलाम अहमद के घर से तीन चाइनीज पिस्टल, 5 चाइनीज पिस्टल की मैगजीन, 15 चाइनीस पिस्टल के राउंड और एक साइलेंसर मिले. इसी घर से सुरक्षाबलों ने फिरदौस अहमद नाम के एक आतंकी को भी गिरफ्तार किया था.

जम्मू कश्मीर: 28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, श्राइन बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget