एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: आतंकवाद पर डीजीपी दिलबाग सिंह का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर में इस साल अभी तक मारे गए 56 विदेशी आतंकवादी

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि ‘संघ शासित प्रदेश में इस साल अभी तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 56 विदेशी आतंकवादी मारे गए हैं.

Jammu Kashmir DGP on Terrorism: जम्मू-कश्मीर के केंद्रीय शासित प्रदेश बन जाने का असर अब दिखने लगा है. हाल ही में आतंकवादियों को लेकर जो आंकड़े जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी किए हैं, उनसे तो यही साबित होता है. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि ‘संघ शासित प्रदेश में इस साल अभी तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 56 विदेशी आतंकवादी मारे गए हैं.’ उन्होंने कहा कि ‘इस साल आतंकवादी संगठनों में शामिल होने वाले 102 स्थानीय युवाओं में से 86 मारे गए हैं.

अभी तक नहीं मारे गए इतने आतंकी

आतंकवादी संगठनों द्वारा जारी जान से मारने की धमकियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली उसकी एजेंसियों की करतूत बताते हुए सिंह ने कहा कि 'डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इस तरह के फरमान जारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.' डीजीपी ने यहां एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘इस साल 56 विदेशी आतंकवादी मारे गए हैं. यह पिछले कई वर्षों में सबसे बड़ी संख्या है.’

सुरक्षा में नहीं होगी कोई खामी

सुरक्षा उपायों को लेकर सिंह ने कहा, ‘हम हर तरह की सावधानी बरत रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हर जगह सब कुछ ठीक होगा. हमारी सुरक्षा में कोई खामी नहीं होगी.’ उन्होंने कहा, ‘सीमा पार प्रशिक्षण शिविरों में अभी भी लोग हैं. ऐसे आतंकवादी हैं जिन्हें इस तरफ घुसपैठ कराई जा रही है. सीमा पर सुरक्षा बल सतर्क हैं.’ खालिस्तानी और कश्मीरी आतंकवादियों के बीच संबंध के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘उनकी मां एक है, वह पाकिस्तान है.’

ड्रोन से हथियार गिराना चुनौती

सिंह ने कहा कि ड्रोन से हथियार गिराना एक बड़ी चुनौती है और जम्मू कश्मीर पुलिस ऐसे ही कुछ मामलों को सुलझाने में सफल रही है. उन्होंने कहा, ‘कार्रवाई के दौरान हमने आईईडी और अन्य चीजें बरामद की हैं और हम इससे प्रभावी ढंग से निपटने की कोशिश कर रहे हैं. जल्द ही आपको बदलाव भी नजर आएगा.’

ये भी पढ़ें

Tawang Face Off: भारत-चीन सेना के बीच झड़प, 6 जवान अस्पताल में भर्ती, आज संसद में गूंजेगी तवांग संघर्ष की आवाज | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget