एक्सप्लोरर

Terror Module: जान मोहम्मद शेख 2 बार गया था विदेश, दाऊद इब्राहिम के कहने के बाद पहुंचा बहरीन

Terror Module: जान मोहम्मद शेख मुंबई पुलिस के लिए खबरी के तौर पर भी जानकारी मुहैया कराता था. मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया की जान मोहम्मद शेख अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कहने के बाद बहरीन गया था.

Terror Module: दिल्ली स्पेशल सेल ने मुंबई के रहने वाले जिस संदिग्ध आतंकी को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया है, उसने साल 2019 में दो बार विदेश की यात्रा की है. इन दो बार की यात्रा के दौरान वो एक बार बहरीन तो दूसरी बार दुबई गया था. महाराष्ट्र एटीएस सूत्रों ने बताया की उन्हें जान मोहम्मद के इन दोनों विदेश यात्रा की जानकारी थी लेकिन उस दौरान उन्हें ऐसा कुछ नहीं पता चला की वो किसी आतंकी गतिविधि के लिए जा रहा है.

जान मोहम्मद शेख मुंबई पुलिस के लिए खबरी के तौर पर भी कभी-कभी जानकारी मुहैया किया करता था. मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया की जान मोहम्मद शेख अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कहने के बाद बहरीन गया था और दाऊद ने उसे अली बुदेश को मारने की सुपारी दी थी लेकिन वो वहां से बिना काम किए ही वापस आ गया था. पुलिस सूत्रों ने बताया की जान मोहम्मद शेख बहरीन गया और उसने कुछ दिनों के लिए अली बुदेश की रेकी की.

उसने देखा अली बुदेश का स्टेटस बहुत बड़ा है और इसी वजह से वो डर गया कि अगर उसने गलती से भी अली बुदेश को मार दिया तो वो भारत जिंदा नहीं लौट पाएगा और इसी डर के कारण वो भारत अपने काम को पूरा किए बिना ही लौट आया. मुंबई पुलिस ने जान मोहम्मद शेख पर नजर रखी हुई थी और इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली की जान मोहम्मद शेख को फहीम मचमच ने कराची से पैसे भेजे थे ताकि वो बहरीन जा सके.

सूत्रों ने बताया की अली बुदेश पहले दाऊद के लिए काम करता था. दाऊद ने ही अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर उसे दुबई पहुंचाया था लेकिन कुछ सालों बाद दाऊद और अली बुदेश के संबंधों में खटास पैदा हो गई और फिर अली बुदेश ने पाकिस्तान में स्थित दाऊद के दुश्मनों से हाथ मिला लिया. अली बुदेश ने दाऊद से जुड़ी कई जानकारी अंतर्राष्ट्रीय पुलिस के साझा की थी, जिस वजह से दाऊद ने उसे मारने का कॉन्ट्रेक्ट छोटा शकील को दिया और फिर छोटा शकील ने फहीम मचमच को इसका जिम्मा दिया और फहीम मचमच ने ये काम जान मोहम्मद शेख को दिया.

महाराष्ट्र एटीएस को नहीं मिसी जानकारी

महाराष्ट्र एटीएस को जैसे ही 6 संदिग्धों की गिरफ्तारी की जानकारी मिली, वैसे ही एटीएस ने भी जान मोहम्मद शेख से जुड़ी जानकारी निकालना शुरू कर दिया और फिर महाराष्ट्र एटीएस की एक टीम जिसमें, एक एसीपी और पीआई दर्जे के अधिकारी थे, वो दिल्ली स्पेशल सेल गए ताकि जान मोहम्मद शेख से पूछताछ कर सके लेकिन वहां उन्हें आरोपी के साथ मात्र 20-25 मिनट का समय मिला. उस दौरान दिल्ली स्पेशल सेल से जुड़े अधिकारी भी वहां मौजूद थे और फिर इस कम समय के पूछताछ के दौरान महाराष्ट्र एटीएस के हाथ कुछ भी नहीं लगा.

दुबई ट्रिप का राज

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया की साल 2019 में जान मोहम्मद शेख दुबई भी गया था और एजेंसी को शक है कि वो वहां अंडरवर्ल्ड से किसी ना किसी शख्स से मिलने गया था. साथ ही आगे की क्या रणनीति होगी इस बारे में बातचीत की होगी.

यह भी पढ़ें:
Terror Module: एक बार फिर चर्चा में आया अनीस इब्राहिम का नाम, जानिए दाऊद के सबसे खूंखार भाई के बारे में
क्या है दहशत का 1993 पैटर्न? जब दाऊद इब्राहिम बन गया था भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा के लिए भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा झंडा, नहीं होंगे मनोरंजन के कार्यक्रम
कतर के फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा के लिए भारत में राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा झंडा, नहीं होंगे मनोरंजन के कार्यक्रम
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget