एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र में खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

Maharashtra News: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय ने बताया कि नवरात्री के पहले दिन 7 अक्टूबर से महाराष्ट्र में सभी धार्मिक स्थल खोले जाएंगे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए सभी धार्मिक स्थल खोले जाने का फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है. सीएमओ ने कहा कि नवरात्री के पहले दिन 7 अक्टूबर से सभी धार्मिक स्थल खोले जाएंगे. इस दौरान COVID सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.

राज्य में 4 अक्टूबर से स्कूल भी खोले जाने का फैसला लिया गया है. सीएम उद्धव ठाकरे और शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ की बैठक के बाद सरकार ने एलान किया कि शहरी इलाकों में आठवीं से 12वीं तक के कक्षा खोले जाएंगे. बकि पांचवीं से बारहवीं तक के स्कूल ग्रामीण इलाकों में खोले जाएंगे.

बता दें कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,286 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 51 संक्रमितों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही महाराष्ट्र में अबतक 65,37,843 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1,38,776 मरीजों की मौत हुई है.

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 3,933 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई. इसके साथ ही राज्य में महामारी को अबतक मात देने वालों की संख्या बढ़कर 63,57,012 हो गई है. इस समय राज्य में 39,491 मरीजों का इलाज चल रहा है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य के 10 जिले- यवतमाल, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरौली, हिंगोली, वाशिम और जलगांव, नांदेड, अमरावती और नागपुर के ग्रामीण इलाके- रहे जहां पर शुक्रवार को संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया. भिवंडी-निजामपुर, मालेगांव,परभणी, नांदेड, अकोला और चंद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में भी शुक्रवार को कोई संक्रमित नहीं मिला.

अधिकारी ने बताया कि राज्य के अहमदनगर जिले में सबसे अधिक 691 नए मामले आए जबकि मुंबई शहर व उसके उपनगरों में 446 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. सातारा जिले में सबसे अधिक सात लोगों की मौत दर्ज की गई जबकि मुंबई में छह लोगों की जान गत 24 घंटे के दौरान गई.

Maharashtra News: परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज वसूली से जुड़े एक और मामले की जांच CID को ट्रांसफर

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget