एक्सप्लोरर

दिल्ली में तेज बारिश से गिरा तापमान, बढ़ती ठंड के बीच घूमने निकले लोग

दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मौसम ने अपना रुख पलट लिया. तेज हवाओं के साथ बारिश ने दिल्ली में दस्तक दे दी. बारिश देर शाम होते होते काफी ज्यादा तेज हो गई. जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया. कई घंटों तक हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली.

वैसे तो पुरे उत्तर भारत में ही ठंड ने दस्तक दे दी थी, लेकिन अब बारिश हो जाने से तापमान में और गिरावट देखने को मिली. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी और बारिश होने की संभावना है. साथ मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में ठंडी हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट भी आएगी, जिससे ठिठुरन बढ़ना तय है.

मौसम विभाग ने कल भी बारिश होने की संभावना जताई है. अनुमान लगाया जा रहा है के न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मौसम में आए बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ बताई जा रही है जिससे तेज़ हवा पुरे ही प्रदेश में लोगों को परेशान कर सकती हैं.

वहीं राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर घूमने आए पर्यटकों को मौसम की ठंड भी घूमने का लुत्फ़ उठाने से रोक नहीं पाई. पर्यटकों ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि उन्हें तेज़ हवा और बारिश के चलते ठंड तो लग रही है लेकिन शाम को बूंदबांदी के बाद घूमने में मजा आ रहा है.

हलांकि देर शाम में बारिश बेहद तेज हो गई जिससे ऑफिस से घर लौटने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बारिश के साथ तेज़ बिजली भी कड़की और नोएडा के कुछ इलाकों में तो ओले भी पड़े. मौसम में अचानक आए इस बदलाव के बाद आने वाले दिनों में तापमान गिरेगा ऐसे में ठंड और ठिठुरन बढ़ना तय है.

ये भी पढ़ें

बेमौसम मूसलाधार बारिश के कारण राजधानी दिल्ली में बढ़ी सर्दी, तेज हवाओं के कारण और नीचे जाएगा पारा

पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच अचानक हुई बेमौसम बारिश से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, हवाई यातायात प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget