एक्सप्लोरर

तेलंगाना में मनचले ने की छेड़छाड़, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदी युवती, गंभीर रूप से घायल

Telangana News: तेलंगाना में कथित तौर पर चलती ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है. जान बचाने के लिए पीड़िता ने ट्रेन से छलांंग लगा दी. रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Telangana News: तेलंगाना में कथित तौर पर छेड़छाड़ से बचने के लिए एक महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिसके चलते महिला गंभीर घायल हो गई. ये मामला 22 मार्च की शाम का बताया जा रहा है जब एक 23 साल की युवती एमएमटीएस ट्रेन से सिकंदराबाद से मेडचल जा रही थी. इस दौरान यौन हिंसा से बचने के लिए युवती चलती ट्रेन से कूद गई.

पुलिस को दिए बयान के मुताबिक पीड़िता ने बताया, 'दो महिलाएं अलवाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गईं और बोगी में पीड़िता अकेली रह गईं. कुछ समय बाद एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 25 साल होगी वो युवती के पास आया और उससे सेक्सुअल फेवर की डिमांड करने लगा'. पीड़िता ने बताया, 'जब मैंने मना किया तो उसने मुझ पर हमला करने की कोशिश की. अपने बचाव में मुझे गुंडला पोचमपल्ली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदना पड़ा'.

फोन ठीक कराने सिकंदराबाद आई थी पीड़िता
पीड़ित युवती राहगीरों को घायल अवस्था में मिली और उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायल को गांधी अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़िता के सिर, ठोड़ी, दाहिने हाथ और कमर से खून बहने के कारण उसे काफी चोटें आईं हैं. फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है. पीड़िता मूल रूप से अनंतपुर के उरावकोंडा की रहने वाली है और वो एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. पीड़िता महिला छात्रावास में रहती है और वो उस दिन अपना मोबाइल फोन ठीक करवाने के लिए सिकंदराबाद गई थी.

इन धाराओं में हुआ मामला दर्ज 

संदिग्ध व्यक्ति की पहचान चेक शर्ट पहने एक दुबले पतले और सांवले व्यक्ति के रूप में की गई है. पीड़िता का कहना है कि अगर वो आरोपी को दोबारा देखती है तो उसे पहचान लेगी. सिकंदराबाद में रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 131 (आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है. सिकंदराबाद जीआरपी मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें:

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ दर्ज होगी FIR? चार वकीलों की याचिका पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अधर में FCRA और महिला आरक्षण बिल! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और महिला आरक्षण बिल! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget