एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: तेलंगाना में कांग्रेस का कर्नाटक वाला फॉर्मूला, BJP के खिलाफ भी बनाई रणनीति

Vidhan Sabha Election 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 विधानसभा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई. वहीं अब पार्टी ने तेलंगाना में होने वाले चुनावों के ​भी तैयारियां करना शुरू कर दिया है.

Telangana Vidhan Sabha Election 2023: कर्नाटक में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने सरकार बना ली है. कर्नाटक की जीत के साथ ही कांग्रेस ने तेलंगाना राज्य में आगामी चुनावों में जीत के लिए तैयारियां करना शुरू कर दिया है. तेलंगाना में दिसंबर में चुनाव होने हैं. राज्य में सरकार बनाने के लिए सोमवार 22 मई को कांग्रेस ने बैठक बुलाई.

तेलंगाना में सोमवार (23 मई) को राज्य के शीर्ष नेता, सहित राज्य कार्यसमिति के सदस्य, जिला इकाई के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विशेष रूप से कर्नाटक में पार्टी की जीत के बाद तेलंगाना में अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक में शामिल हुए. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने इस बैठक का नेतृत्व किया.

भ्रष्टाचार होगा मुद्दा

पार्टी सूत्रों की मानें तो आरसी पांच सूत्री रणनीति तैयार की गई जिसकी मदद से सत्ताधारी बीआरएस सरकार को चुनावों में मात दी जा सके. प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने बताया कि उनकी पार्टी का मुख्य निशाना मुख्यमंत्री केसीआर की अपने वादों को पूरा करने में विफलता और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दा होगा. इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी विशेष रूप से कर्नाटक में पार्टी की जीत के बाद तेलंगाना में अपनाई जाने वाली रणनीति में बीजेपी पर भी खास प्लानिंग कर रही है. 

बैठक में कर्नाटक के लोगों को बधाई देते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया गया. साथ ही तेलंगाना में भी कांग्रेस की सरकार की स्थापना का संकल्प लिया गया.पार्टी ने चुनाव के लिए कुछ मिशन भी तैयार किए हैं. 

कांग्रेस का मिशन तेलंगाना -

1. पार्टी ने 100 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 25 लाख लोगों को पंजीकृत करेंगे.
2. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार से 30 हजार तक समर्थकों का पंजीयन.
3. 2 जून को राज्य का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा.
4. तेलंगाना आंदोलन में कांग्रेस की सक्रिय भूमिका और सोनिया गांधी के योगदान के बारे में लोगों को एक बार फिर याद दिलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 

Lawrence Bishnoi Case: 'सलमान खान से लेकर...', ये 10 लोग हैं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर, पढ़ें कबूलनामा

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget