एक्सप्लोरर

हैदराबाद: पढ़िए, पुलिस कमिश्नर की जबानी- क्यों और किन हालात में दिया गया एनकाउंटर को अंजाम

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के निकट एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के चार आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में आज तड़के मार डाला.

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के निकट एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के चार आरोपियों को पुलिस एनकाउंटर में आज तड़के मार डाला गया. इस मुद्दे पर आज तेलंगाना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें सायबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने एनकाउंटर के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों की स्वीकृति के बाद पुलिस उन्हें घटनास्थल पर लेकर आई थी. इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचने के बाद चारों आरोपी एक हो गए और उन्होंने पुलिस पर पत्थर और डंडे से हमला करना शुरू कर दिया.

आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की. पुलिस लगातार उन्हें सरेंडर करने के लिए कहती रही लेकिन वो लोग पुलिस पर फायरिंग करते रहे. मामले को हाथ से निकलता देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान घटनास्थल पर पुलिस के 10 लोग मौजूद थे. आरोपियों द्वारा फायरिंग करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जो करीब 10 मिनट तक चली. इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गोली मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

मुठभेड़ के दौरान पुलिस के दो लोगों के सिर में गंभीर चोट लगी है. हालांकि, पुलिस को इस दौरान कोई गोली नहीं लगी. दो आरोपियों के पास से हथियार बरामद किए गए जो उन्होंने पुलिस से ही छीने थे. पुलिस के जो लोग घायल हुए हैं उनमें एक सब इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल हैं. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने कहा कि जरूरत पड़ी तो इन दोनों पुलिस के जवानों को बड़े अस्पताल में भेजा जाएगा.

तेलंगाना पुलिस ने लोगों से पीड़िता के परिवार के निजता का ख्याल रखने के लिए कहा और पीड़िता का नाम उजागर नहीं करने की अपील की. पुलिस ने इस मामले में अधिक जानकारी देने से इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि आगे की जांच के बाद ही अधिक जानकारी दे सकेंगे.

ये है मामला  

गौरतलब है कि हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में 27 नवंबर की रात को चार ट्रक ड्राइवरों और क्लीनर ने मिलकर महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और पेट्रोल जलाकर मारने जैसे अपराध को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद से दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की मांग को लेकर देश भर में प्रदर्शन हो रहे थे.

हैदराबाद एनकाउंटर पर पुलिस कमिश्नर बोले- आरोपियों ने हथियार छीनकर फायरिंग की, दो हथियार भी जब्त किए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget