एक्सप्लोरर

Watch: जब 84 हजार की घूस लेते धराई अफसर तो यूं फूट-फूट लगीं रोने, वायरल VIDEO देख बोले लोग- आंसू मदद नहीं करेंगे

इस वीडियो को देखने के बाद लोग कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि आपके आंसू काम नहीं आएंगे और वे आपको नहीं बचाएंगे.

Telangana Viral Video: तेलंगाना में एक महिला अफसर 84 हजार रुपए की घूस लेते पकड़ी गई. इसके बाद वह फूट-फूट कर रोने लगी. घटना के दौरान उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया गया था. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि आपके आंसू काम नहीं आएंगे और वे आपको नहीं बचाएंगे.

तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, यह महिला अफसर तेलंगाना के ट्राइबल वेलफेयर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एग्जिक्यूटिव इंजीनियर के पद पर तैनात है. सोमवार (20 फरवरी) को इस अफसर को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 84,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

एक पीड़ित की शिकायत के बाद ACB ने किया गिरफ्तार

एसीबी के अनुसार, जगा ज्योति नाम की इस महिला अफसर को लेकर एक शख्स ने शिकायत की थी. उस व्यक्ति का आरोप था कि जग ज्योति ने उससे रिश्वत की मांग की है. शिकायत मिलते ही एसीबी हरकत में आई और जाल बिछाकर महिला अफसर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद के जग ज्योति फूट-फूटकर रोने लगी. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कई यूजर महिला अफसर पर सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं. कुछ यूजर का कहना है कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि महिला अफसर भी इस तरह रिश्वत ले रही हैं.

देखिए वीडियो

फिलहाल हिरासत में है महिला अफसर

एसीबी के अफसरों ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है कि जगा ज्योति ने कई लोगों से इस तरह की रिश्वत ली है. इन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए काम के बदले पैसे लिए हैं. टीम मामले की विस्तार से जांच कर रही है. वहीं, गिरफ्तारी के बाद इसके कब्जे से रिश्वत के रूप में लिए गए 84,000 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं. फिलहाल वह हिरासत में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget