एक्सप्लोरर

Telangan MLC Elections 2025: तेलंगाना में चुनाव, 680 मतदान केंद्रों पर हो रही वोटिंग, धारा 144 लागू

Telangana MLC Elections 2025 Voting: तेलंगाना में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि प्रमुख दलों के बीच कांटे की टक्कर है.

Telangana Elections: तेलंगाना में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी. चुनाव में दो शिक्षक और एक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं.

मेड़क, निजामाबाद, करीमनगर और आदिलाबाद स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनावों के लिए कुल 680 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. इनमें 406 स्नातक, 181 शिक्षक और 93 संयुक्त मतदान केंद्र शामिल हैं. करीमनगर में मतदान प्रक्रिया के संचालन के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम से चुनाव सामग्री और बैलेट बॉक्स का वितरण किया गया है. मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं और मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.

करीमनगर क्षेत्र में कड़ा मुकाबला

करीमनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3,55,159 मतदाता हैं, जहां 56 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मुख्य मुकाबला कांग्रेस के अल्फोंस नरेंदर रेड्डी, भाजपा के चिन्मायल अंजीरेड्डी और बसपा के प्रसन्ना हरिकृष्ण के बीच माना जा रहा है. दूसरी ओर करीमनगर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 27,088 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. यहां 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के मल्क कोमारैया, पीआरटीयू के वंगा महेंदर रेड्डी, यूटीएफ-टीपीटीएफ के अशोक कुमार और वर्तमान एमएलसी रघोत्तम रेड्डी शामिल हैं.

वरंगल-खम्मम-नलगोंडा में 19 उम्मीदवारों की टक्कर

वरंगल, खम्मम और नलगोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए कुल 200 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 25,797 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस क्षेत्र में 19 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें यूटीएफ के अलुगुबेली नरसिरेड्डी, टीपीआरटीयू के गल्ला रेड्डी हर्षवर्धन रेड्डी, पीआरटीयू-टीएस के पिंगली श्रीपाल रेड्डी और भाजपा के पुली सरोत्तम रेड्डी प्रमुख रूप से मुकाबले में हैं. चुनावी माहौल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, धारा 144 लागू

मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. पुलिस बल और चुनाव आयोग की टीमें लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं. प्रशासन ने मतदाताओं से स्वतंत्र रूप से और निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election Result 2025: 'और लड़ो', दिल्ली चुनावों के रुझान पर 'इंडिया' को लेकर उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल-राहुल गांधी पर निकाली भड़ास

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget