एक्सप्लोरर

तेलंगाना HC का बड़ा फैसला, BRS नेता रमेश की भारतीय नागरिकता रद्द, 30 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला?

BRS Legislator Chennamaneni Ramesh: तेलंगाना में BRS नेता चेन्नमानेनी रमेश की भारतीय नागरिकता रद्द कर दी गई है. हाईकोर्ट ने उन्हें जर्मन नागरिक करार देते हुए 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया.

Telangana High Court: तेलंगाना में बीआरएस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जब पार्टी के एक सीनियर नेता की भारतीय नागरिकता रद्द कर दी गई. तेलंगाना हाईकोर्ट ने सोमवार (9 दिसंबर) को बीआरएस के पूर्व विधायक चेन्नमानेनी रमेश को भारतीय नागरिक मानने से इनकार कर दिया और उन्हें जर्मन नागरिक करार दिया. यह फैसला तेलंगाना की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है. क्योंकि ऐसा पहली बार है जब किसी पूर्व विधायक की भारतीय नागरिकता रद्द की गई है.

हाईकोर्ट के जस्टिस बी विजयसेन रेड्डी ने अपने फैसले में कहा कि रमेश की गतिविधियों ने भारतीय नागरिकों के चुनावी अधिकार को नुकसान पहुंचाया है. जानकारी के मुताबिक अदालत ने रमेश पर जर्मन नागरिकता छिपाने और भारतीय न्यायपालिका को गुमराह करने के आरोप में 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. यह मामला तब सामने आया जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले ही रमेश की भारतीय नागरिकता रद्द कर दी थी जिसे हाईकोर्ट ने सही ठहराया.

क्या है रमेश की जर्मन नागरिकता का सच?

रमेश ने 1990 के दशक में जर्मनी में बसने के बाद जर्मन नागरिकता हासिल की थी. इस दौरान उन्होंने वहां काम किया, शादी की और अपना परिवार बसाया. रमेश के वकील वी रोहित ने अदालत में दलील दी कि रमेश ने 2008 में भारतीय नागरिकता हासिल करने के बाद भी अपनी जर्मन पासपोर्ट और नागरिकता को बनाए रखा. इस वजह से उनकी नागरिकता को लेकर विवाद खड़ा हुआ और अदालत में उनका मामला पहुंचा.

इस फैसले का रमेश के राजनीतिक करियर पर क्या होगा असर?

बता दें कि रमेश का लंबा राजनीतिक करियर रहा है. साल 2009 में पहली बार विधायक बने रमेश बीआरएस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण नेता रहे हैं और चार बार विधायक चुने गए थे. कांग्रेस के कार्यकर्ता आदि श्रीनिवास ने रमेश की नागरिकता रद्द करने की याचिका दायर की थी जिसके बाद ये मामला कोर्ट में पहुंचा. अब रमेश के खिलाफ आए इस फैसले ने न केवल तेलंगाना की राजनीति में हलचल मचाई है बल्कि भारतीय राजनीति में नागरिकता के मुद्दे पर भी सवाल उठाए हैं.

ये भी पढ़ें: सीरिया तनावपूर्ण हालात के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में धुआंधार प्रचार में जुटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में प्रचार में जुटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: डील की लड़ाई, अब देश बेचने पर आई! | PM Modi
Kanpur Lamborghini Crash: ड्राइविंग सीट पर Shivam Mishra, परिवार के दावों पर बड़ा सवाल! |
Beti का Future Secure: Delhi Sarkar की Lakhpati Bitiya Master Plan| Paisa Live
Mangal Lakshmi: 🤔Mangal-Jairaj का अनजाना मिलन, बिना चेहरा देखे शुरू हुई दुश्मनी या नई उलझन?
Kohrra 2 Review | पुलिस, Family और एक नयी Murder Mystery | Mona Singh, Varun Sobti की जबरदस्त Performance

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में धुआंधार प्रचार में जुटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में प्रचार में जुटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
Embed widget