एक्सप्लोरर

Telangana: टी राजा सिंह को हाई कोर्ट से राहत, रिहाई के आदेश पर विधायक बोले- धर्म की विजय हुई

Telangana News: तेलंगाना हाई कोर्ट ने निलंबित बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दे दिया, जिसके बाद विधायक ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी.

Telangana News: पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने के मामले में जेल में बंद बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को तेलंगाना हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने बुधवार को बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को बड़ी राहत दी. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद टी राजा सिंह को रैलियां और प्रेस मीट नहीं करने की शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया है. पुलिस ने टी राजा सिंह के खिलाफ पीडी एक्ट के तहत कार्रवाई की थी. इसके बाद टी राजा सिंह ने ट्वीट किया है.

अपने ट्वीट में टी राजा सिंह ने लिखा है कि धर्म की विजय हुई है. एक बार पुनः आपकी सेवा में उपस्थित हो गया हूं. जय श्री राम.

बता दें कि पैगंबर मोहम्मद को लेकर अगस्त में विवादित टिप्पणी करने के बाद टी राजा सिंह के खिलाफ कई शिकायतें दी गई थीं. दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मिरचौक पुलिस स्टेशनों में भारी संख्या में लोग शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे. लोगों का कहना था कि उन्होंने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, इसे लेकर लोगों ने एमएलए की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी. इसके बाद लोगों का गुस्सा कंट्रोल करने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. राजा सिंह के खिलाफ 295(ए) और 153 (ए) समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया था.

शुरू से ही विवादों से रहा है नाता

टी राजा सिंह तेलंगाना के गोशमहल सीट से विधायक हैं. वह समुदाय विशेष के खिलाफ कई बार  विवादित टिप्पणी कर चुके हैं. 2020 में नफरत फैलाने के आरोप में उन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम ने बैन भी कर दिया था.

टी राजा सिंह ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. वो 2009 से 2014 तक ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कॉर्पोरेटर थे. राजा सिंह 2014 के चुनाव से पहले टीडीपी छोड़कर बीजेपी में आ गए. 2014 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता. उसके बाद 2018 में भी वो गोशमहल से चुनाव जीतने में कामयाब रहे.

साल 2015 में राजा सिंह एक पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ बदसलूकी कर विवादों में आ गए थे. बदसलूकी का  वीडियो वायरल हुआ था. शादी समारोह में जब पुलिस ने रात के 2 बजे बीजेपी नेता को तेज आवाज में म्यूजिक बनाने से रोका, तो राजा सिंह ने पहले तो उसके साथ गाली-गलौज की और फिर धक्का-मुक्की की थी. फिलहाल वह बीजेपी ने निलंबित कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Sanjay Raut Bail: संजय राउत की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची ED, सेशन कोर्ट ने दिया था रिहाई का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget