एक्सप्लोरर

इस राज्य में मेयोनीज पर लगा बैन, मोमो खाने से महिला की मौत के बाद उठाया कदम

Raw Egg Mayonnaise Ban in Telangana: मेयोनीज एक गाढ़ा और मलाईदार सॉस होता है जिसे आमतौर पर अंडे की जर्दी और तेल को मिलाकर तैयार किया जाता है.

तेलंगाना सरकार ने राज्य में खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंताओं के बीच कच्चे अंडे से तैयार किए गए मेयोनीज के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. यह प्रतिबंध 30 नवंबर 2025 तक लागू रहेगा. सरकार के अनुसार, बीते कुछ महीनों में कई मामलों में यह देखा गया कि कच्चे अंडे से बने मेयोनीज के सेवन से लोगों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण सामने आए हैं. तेलांगना सरकार ने ये फैसला तब लिया है जब हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में स्थित नंदी नगर में मोमोज खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर बीमार हो गए.

मेयोनीज गाढ़ा और मलाईदार सॉस होता है जिसे आमतौर पर अंडे की जर्दी और तेल को मिलाकर तैयार किया जाता है. इसका इस्तेमाल मुख्य तौर से सैंडविच, सलाद, शवरमा और स्नैक्स में स्वाद बढ़ाने के लिए होता है. पिछले साल 2023 में, केरल देश का पहला राज्य बना था जिसने कच्चे अंडे से बने मेयोनीज पर रोक लगाई थी, क्योंकि लैब टेस्ट में इसमें हानिकारक सूक्ष्मजीवों का पता चला था.

हैदराबाद में खाने से महिला की मौत, 20 से अधिक बीमार

हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में स्थित नंदी नगर की एक मशहूर ठेली से मोमोज खाने के बाद महिला की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर बीमार हो गए. इन लोगों की तबीयत मोमोज खाने के बाद बेहद खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इस घटना के बाद ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पूरे शहर में मोमोज की ठेलियों पर एक विशेष निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है.

 मेयोनीज पर लगे प्रतिबंध कब तक रहेंगे लागू?

तेलंगाना में कच्चे अंडे से बने मेयोनीज पर लगाए गए प्रतिबंध की समीक्षा एक साल बाद की जाएगी. इसके तहत प्रतिबंध को जारी रखने या हटाने का फैसला सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव और भविष्य में किसी अन्य खतरे के आधार पर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Defence Minister Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तवांग रवाना, भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget