एक्सप्लोरर

Telangana Politics: अपने जन्मदिन पर नए सचिवालय भवन का उद्घाटन करेंगे KCR

Telangana News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 17 फरवरी को 69वां जन्मदिन मनाएंगे. इस अवसर पर केसीआर नए सचिवालय भवन का उद्घाटन करेंगे. 2019 में उन्होंने नए सचिवालय परिसर की आधारशिला रखी थी.

Hyderabad : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अपने जन्मदिन यानी 17 फरवरी को नए सचिवालय भवन का उद्घाटन करेंगे. लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत वाली नई प्रतिष्ठित इमारत को मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार अंतिम रूप दिया जा रहा है. सड़क और भवन मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी ने यह जानकारी दी.

गौरतलब है कि राज्य सरकार नवनिर्मित डॉ बीआर आंबेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय का उद्घाटन संक्रांति के दौरान या ज्यादा से ज्यादा जनवरी के अंत तक करने की इच्छुक थी लेकिन अभी तक पूरी तरह से सचिवालय का काम न हो पाने के कारण इसे टाल दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, नए कॉम्प्लेक्स के सभी विंग्स में करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बाकी 10 फीसदी काम पूरा हो जाएगा. 

केसीआर 69वें जन्मदिन पर करेंगे उद्घाटन 

बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का आगामी 17 फरवरी को 69वां जन्मदिन मनाएंगे. इस अवसर पर ही केसीआर नए सचिवालय भवन का उद्घाटन करेंगे. सात लाख वर्ग फुट से अधिक के निर्मित क्षेत्र में सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस नए सचिवालय का निर्माण किया गया है.

2019 में रखी गई थी आधारशिला 

चंद्रशेखर राव ने 27 जून, 2019 को नए सचिवालय परिसर की आधारशिला रखी थी. हालांकि, उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और कोविड-19 महामारी के कारण कार्यों में देरी हुई. अदालत द्वारा विपक्षी दलों और कार्यकर्ताओं की याचिकाओं को खारिज करने के बाद, दिसंबर, 2020 में काम शुरू किया गया और दो साल के भीतर पूरा कर लिया गया.

निर्माण कार्य पूरा होते ही सड़क एवं भवन विभाग परिसर को सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप देगा जो आंतरिक कार्यों के लिए मंत्रियों, सचिवों और अन्य कार्यालयों को आवंटित किए जाने वाले कक्षों को अंतिम रूप देगा.

ये भी पढ़ें: एलजी के साथ टकराव के बीच 16 जनवरी से दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत, सदन में जमकर हंगामे के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget