एक्सप्लोरर

एलजी के साथ टकराव के बीच 16 जनवरी से दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत, सदन में जमकर हंगामे के आसार

Delhi Assembly Session: दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली सरकार ने 16 जनवरी से तीन दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया है. इस सत्र में मेयर चुनाव और अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

Delhi Assembly Session From Jan 16: दिल्ली विधानसभा का 3 दिवसीय विशेष सत्र सोमवार (16 जनवरी) से शुरू होने जा रहा है. 18 जनवरी तक चलने वाले इस सत्र को जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है. सत्र की शुरुआत सोमवार दिन 11 बजे से होगी. इस सत्र के दौरान मुख्य तौर पर मेयर चुनाव और सर्विसेज को लेकर चल रही LG विनय कुमार सक्सेना और केजरीवाल सरकार के बीच जंग को लेकर हंगामे के आसार हैं. इसके अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. कोरोना के मद्देनजर विधानसभा सत्र के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है. 

इस दौरान बीजेपी ने भी इस विधानसभा सत्र को 10 दिन और बढ़ाने की मांग करते हुए कहा था कि सत्र में प्रश्नकाल को भी जोड़ा जाए. बीजेपी लगातार सत्ता पक्ष पर ये आरोप लगाती रही है कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष को बोलने का ना तो पूरा समय दिया जाता है और ना ही प्रश्नकाल रखा जाता है. यही वजह है कि बीजेपी विधायकों ने इसके लिए एक बार फिर इस मुद्दे को विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के सामने उठाने की बात कही है. 

दिल्ली सरकार और LG के बीच नया तकरार

विधानसभा सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार और LG विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) के बीच एक नई तकरार सामने आई है. ये तकरार मोहल्ला क्लीनिक को लेकर शुरू हुई है. दरअसल मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर्स की सैलरी रोकने के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक चिट्ठी लिखी है. मनीष सिसोदिया ने लिखा है कि MCD चुनाव से दो महीने पहले से ही मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर्स को सैलरी नहीं दी जा रही है और षड्यंत्र छुपाने के लिए अधिकारी बहाने बना रहे हैं. 

मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मांग की है कि दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर उन्हें सस्पेंड किया जाए और FIR करके उनकी गिरफ्तारी हो. मनीष सिसोदिया का कहना है कि अगर उपराज्यपाल ऐसी कार्रवाई नहीं करते हैं, तो साबित हो जाएगा कि सर्विसेज की शक्तियों का दुरुपयोग करके उन्होंने चुनावी फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया है. LG को लिखी मनीष सिसोदिया की इस चिट्ठी के बाद ये आसार जताए जा रहे हैं कि विधानसभा सत्र के दौरान इसको लेकर भी काफी हंगामा हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: प्लेन क्रैश होने से ठीक पहले फेसबुक पर लाइव था भारतीय युवक, कैमरे में कैद हुआ हादसा- सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget