एक्सप्लोरर

Excise Scam: तेलंगाना CM की बेटी करेंगी BJP नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस, केसीआर परिवार पर लगाया था ये गंभीर आरोप

BJP Accused KCR Family : बीजेपी (BJP) ने आरोप लगाया है कि केसीआर की बेटी ने शराब माफिया और आप सरकार के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई है. हालांकि, कविता ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है.

Telangana News : एक तरफ दिल्ली शराब घोटाले (Delhi liquor scam)को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जबरदस्त राजनीतिक घमासान जारी है. वहीं, दूसरी तरफ अब तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) की विधान परिषद सदस्य कविता राव (Kavitha Rao) बीजेपी के दो नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस (Defamation Case) फाइल करने की तैयारी कर रही हैं. 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता का आरोप है कि बीजेपी उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वह बीजेपी सांसद परवेश वर्मा और बीजेपी के पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ इस मामले में मानहानि का केस करेंगी. उन्होंने यह भी साफ किया कि दिल्ली में चल रही शराब नीति की जांच से उनका कोई लेना-देना नहीं है. 

क्या है बीजेपी का आरोप ?

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के परविवार को भी घेरा. उन्होंने आरोप लगाया है कि केसीआर की बेटी ने शराब माफिया और आप सरकार के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई है. परवेश वर्मा ने यह भी दावा किया था कि कविता शराब माफिया के कई सदस्यों को मनीष सिसोदिया से मिलाती थीं और इस घोटाले में उनका साथ देती थी. 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि केसीआर परिवार के लोग आबकारी नीति (Excise Policy) बनाए जाने के लिए दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई बैठकों में शामिल हुए थे. केसीआर परिवार के लोग परिवार के लोग निजी प्लेन से दिल्ली आते थे. उन्होंने यह भी कहा कि केसीआर परिवार ने पंजाब में भी ऐसी नीति लागू करवाई थी और खुद तेलंगाना में इसी नीति से काम होता आ रहा है. 

वहीं, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी तंज करते हुए कहा कि देख तेरे संसार की हालत क्या हुई इंसान, कितना बदल गया इंसान. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सारा घोटाला ओबेरॉय होटल शुरू हुआ, जहां कविता रेड्डी ब्रदर्स को लेकर आईं थी. 

ये भी पढ़ें : 

Gujarat Election 2022: 'मनीष सिसोदिया को मिलना चाहिए भारत रत्न', गुजरात पहुंचे दिल्ली के CM केजरीवाल ने आखिर ये क्यों कहा?

Manish Sisodia News: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का दावा- मुझे मिला मुख्यमंत्री बनने का ऑफर लेकिन मैं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष का हंगामा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: क्या पेपर लीक के बाद अभ परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
क्या पेपर लीक के बाद अभ परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget