एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: 'मनीष सिसोदिया को मिलना चाहिए भारत रत्न', गुजरात पहुंचे दिल्ली के CM केजरीवाल ने आखिर ये क्यों कहा?

Arvind Kejriwal On Manish Sisodia: अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने (मनीष सिसोदिया ने) सरकारी स्कूलों में सुधार किया, जो अन्य पार्टियां 70 सालों में नहीं कर पाईं.

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई रेड की आलोचना करते हुए कहा है कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भारत रत्न मिलना चाहिए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने (मनीष सिसोदिया ने) सरकारी स्कूलों में सुधार किया, जो अन्य पार्टियां 70 सालों में नहीं कर पाईं. ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न मिलना चाहिए. पूरे देश की शिक्षा प्रणाली उन्हें सौंप दी जानी चाहिए, लेकिन इसके बजाय, उन्होंने उन पर सीबीआई छापेमारी की गई है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग बहुत दु:खी हैं. 27 साल की बीजेपी की सरकार में अहंकार आ गया है. हम पॉजिटिव कैम्पेन चला रहे हैं. हम बता रहे हैं कि अलग-अलग वर्ग के लिये क्या करेंगे. आज भी हम शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी देने जा रहे हैं. आज हमारे साथ दुनियाभर के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को मैं अपने साथ लेकर आया हूं. न्यू यॉर्क टाइम्स ने भी माना कि वो दुनिया के सबसे बेहतर शिक्षा मंत्री हैं.

गुजरात के लोगों से केजरीवाल का वादा

अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि गुजरात की सरकारी डिस्पेंसरी का बहुत बुरा हाल है. ये इसलिये है ताकि लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़े. प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना बहुत महंगा पड़ जाता है. हमने दिल्ली में अस्पताल ठीक किये हैं, मोहल्ला क्लीनिक ठीक किए हैं और इलाज मुफ्त कर दिया है. अब गुजरात में भी सरकार बनने के बाद हम लोगों को मुफ्ट इलाज देंगे, दवाइयां भी फ्री देंगे. उन्होंने कहा कि हम मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे, सरकारी अस्पतालों को शानदार बनायेंगे. नये अस्पताल भी तैयार करेंगे. दिल्ली की तरह गुजरात में भी एक्सीडेंट होने पर किसी का भी इलाज मुफ्त किया जाएगा. चाहे सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट अस्पताल हो. हमने इस स्कीम के जरिए दिल्ली में 13 हजार लोगों की जान बचाई है.

ये भी पढ़ें- Patra Chawl Land Scam Case: आर्थर रोड जेल में बंद रहेंगे शिवसेना MP संजय राउत, अदालत ने 5 सितंबर तक बढ़ाई ईडी हिरासत

सिसोदिया बोले मुझे सीएम पद का ऑफर आया

वहीं दूसरी ओर मनीष सिसोदिया ने गुजरात में कहा कि मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला था कि मेरे पास संदेशा आया. उस संदेश में ये था कि आप के खिलाफ जो सीबीआई और ईडी के केस चल रहे हैं, उनको खत्म कर दिया जाएगा. आप आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आ जाइए हम आपको सीएम बना देंगे, क्योंकि बीजेपी के पास कोई सीएम कैंडिडेट नहीं है. मैंने कहा कि सीबीआई ईडी के जितने के चल रहे हैं, इनकी सच्चाई मैं जानता हूं. यह सारे केस फर्जी हैं. मैं एक ईमानदार आदमी हूं. आप इन केस से मुझे नहीं डरा सकते. रही बात सीएम कैंडिडेट की तो मैंने साफ किया है कि मेरा सपना मुख्यमंत्री बनना नहीं है. मैं राजनीति में मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब लेकर नहीं आया. बल्कि दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने और अब देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने का सपना है.

BJP से किसने संदेश दिया?

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे संदेश दिया, उन्होंने मुझसे कहा कि पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को हमने ज्वाइन करवाया. असम में हिमंत बिस्वा शर्मा को ज्वाइन करवाया. सिसोदिया ने कहा कि आज गुजरात के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनके लिये शानदार शिक्षा की व्यवस्था लागू करेंगे. शिक्षा गारंटी के रूप में ये कहना चाहूंगा कि अरविंद केजरीवाल को एक मौका जरूर दें. सरकार बनने के बाद फ्री और शानदार शिक्षा देने का काम करेंगे. शिक्षकों की कमी तुरंत दूर की जायेगी. प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की फीस नाजायज रूप से नहीं बढ़ने देंगे. मुझे उम्मीद है कि अपने बच्चों की शिक्षा के लिये गुजरात के लोग अरविंद केजरीवाल को एक मौका जरूर देंगे.

ये भी पढ़ें- Kisan Mahapanchayat LIVE: जंतर-मंतर पर महापंचायत, दिल्ली के कई रूट्स पर जाम, गाजीपुर में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी किसान

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget