एक्सप्लोरर

Telangana के CM K Chandrashekhar Rao ने Surgical Strike पर उठाए सवाल, मोदी सरकार से मांगे सबूत

K Chandrashekhar Rao: सीएम के चंद्रशेखर राव ने कहा कि आज भी मैं सबूत मांग रहा हूं. केंद्र सरकार सबूत दिखाए. बीजेपी (BJP) झूठा प्रचार करती है इसलिए लोग इसके लिए पूछ रहे हैं. 

K Chandrashekhar Rao on Surgical Strike: तेलंगाना के मुख्यमंत्री (Telangana CM) के चंद्रशेखर राव ( K Chandrashekhar Rao) ने पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) पर केंद्र सरकार (Central Government) से सबूत मांगे हैं. सीएम के चंद्रशेखर राव ने कहा कि आज भी मैं सबूत मांग रहा हूं. केंद्र सरकार सबूत दिखाए. बीजेपी (BJP) झूठा प्रचार करती है इसलिए लोग इसके लिए पूछ रहे हैं. 

सीएम राव ने ये बयान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीतिक रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का इस्तेमाल कर रही है. सेना सीमा पर लड़ रही है. अगर कोई मर रहा है तो वो सेना का जवान है. इसका श्रेय उन्हें देना चाहिए, बीजेपी को नहीं. बता दें कि भारतीय सेना ने 2016 में उरी में 19 जवानों के मारे जाने के बाद पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की थी. इसे लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने सरकार से सबूत मांगे. 

सीएम राव की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत के मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ उनका विवाद चल रहा है. असम के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि इन लोगों की मानसिकता देखिए. जनरल बिपिन रावत देश के गौरव थे. उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की. राहुल गांधी ने स्ट्राइक का सबूत मांगा. क्या हमने कभी पूछा आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं, इस बात के सबूत के लिए आपको मेरी सेना से सबूत मांगने का क्या अधिकार है? असम के सीएम के इस बयान के बाद के चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की. 

केसीआर पर पलटवार करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है. सरमा ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि सेना से सवाल करना कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की है या नहीं, यह सबसे बड़ा अपराध है. वह (तेलंगाना के सीएम केसीआर) कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मेरी टिप्पणी से उत्तेजित हुए, लेकिन हमारी सेना पर राहुल गांधी की टिप्पणी से नहीं.

ये भी पढ़ें- UP Election: झांसी में अखिलेश बोले- यूपी में अगर कोई अपराधी, गुंडा, माफिया गड़बड़ करेगा तो उसे दूर भेज दिया जाएगा

Punjab Election: रोजगार, ब्लैक मनी, भ्रष्टाचार... पंजाब में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- सीएम चन्नी गरीब घर का बेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget