एक्सप्लोरर

Punjab Election: रोजगार, ब्लैक मनी, भ्रष्टाचार... पंजाब में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- सीएम चन्नी गरीब घर का बेटा

Rahul Gandhi Rally: राहुल गांधी ने होशियारपुर में कहा कि पीएम दी अपने भाषणा के दौरान रोजगार की बातें क्यों नहीं करते हैं.

Rahul Gandhi Hoshiarpur Rally: पंजाब के होशियारपुर में रैली के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने नोटबंदी, कालेधन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केन्द्र को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 700 किसान शहीद हो गए. उन्होंने कहा कि पीएम दी अपने भाषण के दौरान रोजगार की बातें क्यों नहीं करते हैं. राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था. लेकिन वह अपने वादे पर खड़े नहीं उतरे.

तीन नए कृषि कानूनों का अपने भाषण में जिक्र करते हुए केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के लिए काले कानून लाए गए थे, जिसे वापस लिए गए. राहुल गांधी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि  अमित शाह आजकल ड्रग्स की बात कर रहे हैं. अकाली दल की सरकार थी तब क्यों नहीं आए? उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने पंजाब विश्वविद्यालय में ड्रग्स का मुद्दा उठाया तो मेरा मजाक उड़ाया गया. उस समय आपके मित्रों की सरकार थी. आपके मित्र पर हमनें कार्रवाई की है. कार्रवाई करेंगे और ड्रग्स को मिटा कर रहेंगे.

राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मोहल्ला क्लीनिक की बात करती है. सबसे पहले मोहल्ला क्लिनिक शीला दीक्षित ने बनाया. कोरोना में मोहल्ला क्लिनिक का बुरा हाल था. हजारों लोग सड़कों पर मर गए. अगर सवास्थ्य सुविधाएं अच्छी कर दी तो दिल्ली में यूथ कांग्रेस सिलिंडर लिए क्यों घूम रही थी? उन्होंने आगे कहा कि पंजाब संवेदनशील राज्य है. यहां शांति की जरूरत है. शांति को बचा कर रखा जाता है. कांग्रेस शांति कायम रखना जानती है.

उन्होंने आगे कहा कि सिद्धू ने सही कहा कि बस, केबल, रेत पर कुछ लोगों को एकाधिकार है. हम इसे खत्म करेंगे.  राहुल ने एलान करते हुए कहा कि युवाओं को बस चलाने के लिए परमिट देंगे, केबल 400 से 200 रुपया करेंगे, एक ट्रॉली का 1200 रुपया तय कर देंगे.

ये भी पढ़ें: UP Election 2022: Kanpur रैली में विपक्ष पर गरजे PM Modi, बोले- परिवारवादी इस बार फिर हारेंगे, यूपी में 10 मार्च को मनेगी होली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget