एक्सप्लोरर

KCR Bihar Visit: पटना जाएंगे तेलंगाना के सीएम KCR, नीतीश कुमार से होगी मुलाकात, '24' पर होगी चर्चा

के चंद्रशेखर राव 31 अगस्त को बिहार के सीएम नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है.

KCR Bihar Visit: टीआरएस (TRS) प्रमुख और तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव बुधवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे. वो पटना में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात करेंगे. इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव (General Election) की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं.   

गौरतलब है कि अगले वर्ष 2023 में तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं तो वहीं तेलंगाना विधानसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद लोकसभा चुनाव होंगे. इसी के मद्देनजर यह मुलाकात अहम मानी जा रही है. हाल ही में नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था और उन्होंने आरजेडी-कांग्रेस से मिलकर सरकार बनाई. इसके बाद से ही नीतीश कुमार भी कई मौकों पर 2024 में विपक्षी एकजुटता की बात कह चुके हैं.

बस हादसे में मारे गये परिवारों को देंगे आर्थिक सहायता

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सीएम केसीआर बुधवार सुबह हैदराबाद एयरपोर्ट से पटना (Patna) के लिए उड़ान भरेंगे. केसीआर और नीतीश कुमार पटना में गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता देंगे. साथ ही तेलंगाना में हाल ही में हुए एक हादसे में मारे गए बिहार के 12 श्रमिकों के परिवारों को भी वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे. इसके बाद माना जा रहा है कि दोनों मुख्यमंत्री दोपहर के खाने पर राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा करेंगे.

केंद्र पर निशाना

सीएम राव ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 में बीजेपी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिये. उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय स्तर पर भविष्य में किसानों की सरकार आयेगी. पेडापल्ली में जनसभा को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा कि वह (पीएम मोदी) और केंद्र जो कुछ भी कहते हैं वह सफेद झूठ होता है.

केसीआर ने कहा कि हम सबको संकल्प लेना चाहिये और 2024 में बीजेपी मुक्त भारत बनाने के लिये तैयार रहना चाहिये. हम लोगों को इस नारे के साथ आगे बढ़ना चाहिये. तभी हम देश को बचा सकते हैं, नहीं तो देश को बचाने का दूसरा कोई रास्ता नही है. 

Sonali Phogat Case: 'सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच CBI से करवाई जाए', हरियाणा सरकार ने गोवा के सीएम को लिखा पत्र

Pakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, पीएम मोदी ने प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति जताई संवेदना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget