एक्सप्लोरर

तेलंगाना: तीखे बोल वाले बीजेपी MLA राजा सिंह का इस्तीफा, कहा- गोरक्षा में पार्टी नहीं कर रही है मदद

बीजेपी से इस्तीफा देने वाले विधायक राजा सिंह ने कहा कि उनके लिए राजनीति बाद में और हिंदू धर्म और गोरक्षा पहले आती है. मैंने विधानसभा में कई बार इस मुद्दे को उठाया लेकिन पार्टी से मुझे किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिला.

हैदराबाद: अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह लोध ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बीजेपी पर गोरक्षा में सहयोग नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे खुद सड़क पर उतरेंगे और गोहत्या पर रोक लगाएंगे. गोशमहल क्षेत्र से विधायक राजा ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि उन्होंने तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष के लक्ष्मण को अपना इस्तीफा भेज दिया है.

उन्होंने कहा, ''मेरे लिए राजनीति बाद में और हिंदू धर्म और गोरक्षा पहले आती है. मैंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. मैंने विधानसभा में कई बार इस मुद्दे को उठाया लेकिन पार्टी से मुझे किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिला.'' उन्होंने आगे कहा, ''मैं और गोरक्षा की टीम अब सड़क पर उतरेगी और राज्य में गोहत्या पर रोक लगाएंगे.''

सिंह पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और विवादित बयान को लेकर कई मामले दर्ज हैं. उन्होंने एक बयान में कहा था, ''गोरक्षा के लिए वे जान दे भी सकते हैं और ले भी सकते हैं. मेरा मकसद है कि एक भी गाय की हत्या नहीं हो.'' उन्होंने कहा कि वे बीजेपी को किसी भी मुश्किल में नहीं डालना चाहते हैं इसलिए इस्तीफा देने का फैसला किया है.

आपको बता दें कि देशभर में गोरक्षा के नाम पर अब तक कम से कम 39 लोगों की हत्या हो चुकी है. पिछले दिनों ही राजस्थान के अलवर और हरियाणा के पलवल में भीड़ ने पीट-पीटकर (मॉब लिंचिंग) हत्या कर दी थी.

बीजेपी विधायक बोले- गोकशी आतंकवाद से बड़ा अपराध

कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मॉब लिंचिंग की वारदात की निंदा की जानी चाहिए. उन्होंने कहा था, "मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मॉब लिंचिंग एक अपराध है, इसका उद्देश्य चाहे जो हो. किसी भी परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथों में नहीं ले सकता और हिंसा नहीं कर सकता." ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने हालांकि राज्य सरकारों को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि राज्य सरकारों को ऐसे मामलों में अपराधियों के खिलाफ कानूनन सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

मोदी के इंटरव्यू की 10 बड़ी बातेंः 'महागठबंधन फेल होगा, 2019 की जीत 2014 से भी बड़ी होगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget